scriptConspiracy to weaken Dalits, Tribals and OBCs - Mallikarjun Kharge | दलित, आदिवासी व पिछड़ों को कमजोर करने की साजिश-मल्लिकार्जुन खरगे | Patrika News

दलित, आदिवासी व पिछड़ों को कमजोर करने की साजिश-मल्लिकार्जुन खरगे

locationनई दिल्लीPublished: Jan 25, 2023 07:39:36 pm

Submitted by:

Shadab Ahmed

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। खरगे ने कहा कि आज दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज को कमजोर करने की सोची समझी साजिश चल रही है। पिछले दरवाज़े से चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। ऐसे में हमें संविधान के बुनियादी सिद्धांतों को सुरक्षित करने की जरूरत है।

kharge.jpg
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनता के नाम संदेश जारी किया। खरगे ने कहा कि हमारा संविधान ही हमारे देश की आत्मा है। संविधान निर्माताओं ने न्याय, समानता, आज़ादी, परस्पर भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की मूल भावनाओं को आधार बनाकर इस देश के नागरिकों को समान अवसर व समान सुरक्षा प्रदान किया। यही हमारे लोकतंत्र की नींव है। हमें सबसे ज़्यादा ज़रूरत संविधान के इन्ही बुनियादी सिद्धांतों को सुरक्षित करने की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने भारतीय संविधान पर कभी यक़ीन नहीं किया। कभी इसका सम्मान नहीं किया। संविधान के विरूद्ध ही बात और कार्य किए। आज वही लोग हर एक संवैधानिक संस्थानों को कमजोर करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने देशवासियों से मिलजुल कर अपने संविधान और संवैधानिक संस्थानों को मज़बूत बनाने की अपील की। साथ ही न्यायपालिका पर हो रहे आक्रमण के विरोध में खड़े होने का आह्वान किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.