दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश से भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आ रहा है। राज्य की जोगेंद्रनगर पुलिस ने ATM पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले हरियाणा के एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह बैजनाथ, चौंतड़ा और जोगेंद्रनगर इलाके के लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुछ कार्ड और एटीएम के बटन को लॉक करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली फेविक्विक जैसा पदार्थ भी बरामद की गई है।