scriptदिल्ली: आज धूल भरी आंधी और लू की संभावना, शनिवार को गिर सकता है तापमान | Delhi weather report imd issues alert of dust storm temp may fall in upcoming days | Patrika News
नई दिल्ली

दिल्ली: आज धूल भरी आंधी और लू की संभावना, शनिवार को गिर सकता है तापमान

धूपभरी रही शुक्रवार की सुबह
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
शनिवार को गिर सकता है पारा

नई दिल्लीApr 05, 2019 / 01:31 pm

Shweta Singh

delhi weather

दिल्ली: आज धूल भरी आंधी और लू की संभावना, शनिवार को गिर सकता है तापमान

नई दिल्ली। अप्रैल महीने की शुरुआत से ही राष्ट्रीय राजधानी में धूप का कहर बरसना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह भी धूपभरी रही। सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर के बाद तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।

लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर के बाद आंधी के साथ कुछ जगहों पर लू चलने की भी संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर और शाम को धूल भरी आंधी चलेगी। इसके साथ ही बादल गरजने के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है।’ आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक ऐसा पूर्वी अफगानिस्तान और उससे जुड़े पाकिस्तान पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बनने और राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण होगा।

शनिवार को गिर सकता है तापमान

अधिकारी ने आगे यह भी बताया, ‘हिंद-गांगेय मैदानी हिस्से पर पूर्वी हवाओं के कारण बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नमी के कारण आर्द्रता भी बढ़ सकती है। इसका प्रभाव छह अप्रैल तक रहेगा और शनिवार से अधिकतम तापमान गिर सकता है।’ आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 76 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Home / New Delhi / दिल्ली: आज धूल भरी आंधी और लू की संभावना, शनिवार को गिर सकता है तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो