scriptDMRC ने एक साल में वसूला 90 लाख रुपए जुर्माना, सबसे ज्यादा लगा नीचे बैठकर यात्रा करने वालों पर | DMRC earned 90 lakh rupees fined between june 2017 to may 2018 | Patrika News
नई दिल्ली

DMRC ने एक साल में वसूला 90 लाख रुपए जुर्माना, सबसे ज्यादा लगा नीचे बैठकर यात्रा करने वालों पर

मेट्रो को सबसे ज्यादा 39,20,220 रुपए का जुर्माना येलो लाइन पर चलने वाले लोगों से मिला है।

नई दिल्लीAug 07, 2018 / 06:39 pm

Kapil Tiwari

DMRC

DMRC

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री ये बात अच्छे से जानते हैं कि डीएमआरसी के स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर नियम-कायदे काफी सख्त हैं, लेकिन फिर भी आए दिन दिल्ली मेट्रो में यात्रियों नियम तोड़ते हुए देखा जाता है। डीएमआरसी ने हर नियम को तोड़ने का जुर्माना भी तय किया है, जो यात्रियों पर नियम तोड़ने पर लगाया जाता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पिछले एक साल के अंदर यात्रियों से नियम उल्लंघन पर 90 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया है।

डीएमआरसी ने वसूला है एक साल में 90 लाख रुपए जुर्माना

इसमें हैरानी वाली बात ये है कि 90 लाख में सबसे ज्यादा जुर्माना फर्श पर बैठकर यात्रा करने वाले यात्रियों से वसूला गया है। डीएमआरसी ने ये जानकारी जून 2017 से लेकर मई 2018 तक के बीच की दी है। वहीं मेट्रो को सबसे ज्यादा 39,20,220 रुपए का जुर्माना येलो लाइन पर चलने वाले लोगों से मिला है।

इन नियमों के उल्लंघन में की गई है वसूली

डीएमआरसी ने फर्श पर बैठकर यात्रा करने के अलावा जिन मामलों में जुर्माना वसूला है, उनमें आपत्तिजनक सामान ले जाने, गैरकानूनी तरीके से प्रवेश, मेट्रो की पटरियों पर चलना, कूड़ा फेंकने, सही टोकन के बिना यात्रा करने, अधिकारियों के काम में बाधा पहुंचाने जैसे मामले शामिल हैं, लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा जुर्माना ट्रेन के फ्लोर पर बैठकर यात्रा करने वाले यात्रियों से वसूला गया है।

फ्लोर पर बैठने वाले 19 हजार यात्रियों पर लगा है जुर्माना

एक आरटीआई के मुताबिक, सबसे ज्यादा जुर्माना फ्लोर पर बैठकर सफर करने वाले यात्रियों से वसूला गया है। 19026 लोगों को फ्लोर पर बैठकर यात्रा करने के लिए दंडित किया गया। जिनसे 38 लाख रुपए का जुर्माना लिया गया। फ्लोर पर बैठकर यात्रा करने पर 200 रुपए का जुर्माना देना होता है। एक मामला ट्रेन की छत पर चढ़ जाने का भी सामने आाय जिससे 50 रुपए का फाइन लिया गया।

डीएमआरसी के मुताबिक, पिछले साल जून से लेकर इस साल मई तक 51,441 लोगों पर जुर्माना लगाया गया और कुल 89,94,380 रुपए वसूल किए गए। अक्टूबर 2017 तक, दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन 24.2 लाख लोग यात्रा करते थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो