नई दिल्ली

ये महिला चूहे-कबूतर सभी जानवरों को मारकर खाती है, हड्डियों से बनाती है हथियार

आधुनिक युग की ये आदिमानव महिला (Modern Cavewoman) इंग्लैंड के एसेक्स (Essex, England) की रहने वाली है। इस महिला का नाम सारा डे है और इनकी उम्र 34 वर्ष है। ये दिखने में आम महिलाओं जैसी ही लगती हैं बस रहन सहन इनका सबसे अलग है।

नई दिल्लीDec 22, 2021 / 10:21 am

Mahima Pandey

आपने इतिहास के किताबों में आदिमानव (Caveman) के जीवन के बारे में पढ़ा होगा। आदिमानव जंगल में शिकार करते हैं, और जानवरों की चमड़ी से कपड़े और हड्डियों से औजार बनाते थे। ये तो रही इतिहास की बात, परंतु आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जो आदिमानवों की तरह अपना जीवन व्यतीत करना पसंद करती है। ये महिला न केवल जानवरों का शिकार करती है, बल्कि हड्डियों से हथियार भी बनाती है।

जानवरों का करती है शिकार

आधुनिक युग की ये आदिमानव महिला (Modern Cavewoman) इंग्लैंड के एसेक्स (Essex, England) की रहने वाली है। इस महिला का नाम सारा डे है और इनकी उम्र 34 वर्ष है। ये दिखने में आम महिलाओं जैसी ही लगती हैं बस रहन-सहन इनका सबसे अलग है।

पेशे से सारा इतिहास की शिक्षिका हैं जो बच्चों को स्कूल में इतिहास पढ़ाती हैं और उन्हें जीवित रहने की कुशलता भी सिखाती हैं। अन्य इतिहास के शिक्षकों से सारा काफी अलग हैं क्योंकि ये बच्चों को किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखती, बल्कि खुद शिकार करके उन्हें प्रैक्टिकल भी दिखाती हैं। इसके साथ ही सारा जंगली इलाकों में भी अपना समय बिताती हैं और सड़क पर जानवरों का शिकार भी करती हैं। शिकार कर उन्हें अपना भोजन बनाने के साथ ही सारा उनकी हड्डियों से औजार भी बनाती हैं।

हड्डियों से बनाया औजार

एक अंग्रेजी मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में सारा ने बताया था कि ‘हफ्ते में एक बार तो वो सड़क पर शिकार करती हैं, परंतु हर बार उन्हें शिकार मिले इसकी उम्मीद कम ही होती है।’ सारा कहती हैं कि वो चूहे, बिल्ली, गिलहरी, कबूतर और हिरण जैसे जानवरों का शिकार कर उन्हें पकाकर खाती हैं। इन जानवरों की चमड़ी और हड्डियों का इस्तेमाल अपने अन्य कामों में करती हैं।

सारा डे आगे बताती हैं कि सर्दियों के समय में उनके फ्रीज़र में हिरण, गिलहरी जैसे जीव पड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि ‘चूहे का मांस गिलहरी के मांस की तरह मीठा होता है, परंतु उससे अच्छा होता है।’ हड्डियों का इस्तेमाल वो हथियार बनाने के लिए करती हैं। यही नहीं हिरण की चमड़ी से उन्होंने अपने लिए स्लीपिंग बैग भी बनाया है। इसके अलावा वो इनसे कपड़े भी बनाती हैं।


शहरी जीवन से नहीं अनजान

सारा ने बताया है कि ऐसा नहीं है कि वो शहरी जीवन से अनजान हैं। वो सुपरमार्केट में शॉपिंग करने भी जाती हैं। शहर में उनका अपना एक घर भी है, परंतु उन्हें जंगली इलाकों में रहना और कैम्पिंग करना अधिक पसंद है। सारा ने बताया कि बचपन से ही उन्हें आदिमानवों जैसा जीवन गुजराने का शौक था।

सारा डे का यूं आदिमानव का जीवन जीना सभी को हैरान करता है, परंतु शौक एक ऐसी चीज है जो कुछ भी करा सकता है।

यह भी पढ़ें: माँ ने कूड़े में फेंक दिया बेटे का लैपटॉप, एक झटके में बेटे के 3 हजार करोड़ तबाह, डिप्रेशन में चला गया युवक

यह भी पढ़ें: Video: भालू की रूट कनाल सर्जरी, देखें कैसे डॉक्टर ने निकाल दिया उसका टूटा हुआ दांत

Hindi News / New Delhi / ये महिला चूहे-कबूतर सभी जानवरों को मारकर खाती है, हड्डियों से बनाती है हथियार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.