script‘कौमार्य’ का टोकन पाने के लिए महिलाएं करा रहीं सीक्रेट सर्जरी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा | Girls are Doing Secret Surgery for Passing Verginity Test on Marraige | Patrika News
नई दिल्ली

‘कौमार्य’ का टोकन पाने के लिए महिलाएं करा रहीं सीक्रेट सर्जरी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Fake Verginity Test : लंदन में पकड़े गए 22 क्लीनिक, जहां लड़कियां को कुंवारी बनाने का किया जाता है काम
इस ऑपरेशन को ज्यादातर मध्य पूर्वी और एशियाई परिवारों की लड़कियां करा रही हैं

नई दिल्लीJan 13, 2020 / 09:51 am

Soma Roy

Verginity test

secret Verginity surgery

नई दिल्ली। शादी के लिए पार्टनर और उसके घरवालों का अच्छा होना जरूरी होता है। मगर एक और चीज महत्वपूर्ण है वो है लड़कियों का वर्जिन होना। क्योंकि आजकल देखने को मिलता है शादी से पहले ही कई लोग रिश्ते के बंधन में बंध जाते हैं। इसके चलते कई बार शादी टूटने की नौबत तक आ जाती है। ऐसे में अपना कौमार्य (verginity) वापस हासिल करने के लिए कुछ लड़कियां सीक्रेट सर्जरी (secret surgery) करा रही हैं। इस बात का खुलासा एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हुआ।
निर्भया केस : मरने से पहले अपराधी को आई मां की याद, फूट-फटकर बयां किया दिल का हाल

बताया जाता है कि शादी के पहले अगर किसी लड़की का कौमार्य (verginity) चला गया है। ऐसे में वो दोबारा कुंवारी बनना चाहती हैं तो वो अपने कौमार्य (प्राइवेट पार्ट) का ऑपरेशन (operation) करा रही हैं। इसके लिए कई सीक्रेट क्लीनिक भी चल रहे हैं। मामला लंदन का है। यहां करीब 2 क्लीनिकों की पहचान की गई है जहां ब्रिटिश डॉक्टर पारंपरिक परिवारों के दबाव में आईं महिलाओं का ‘वर्जिनिटी रिपेयर’ ऑपरेशन करते हैं। इसके बदले वे अच्छी खासी फीस ले रहे हैं।
shadi.jpg
इस ऑपरेशन में हाइमन की मरम्मत की जाती है। जिसके तहत त्वचा की एक नकली परत का निर्माण किया जाता है। जिससे शादी के बाद पहली बार संभोग करने पर लड़की वर्जिन कहलाती है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे ऑपरेशन कराने वाली ज्यादातर युवा महिलाएं मध्य पूर्वी और एशियाई परिवारों की हैं।

Home / New Delhi / ‘कौमार्य’ का टोकन पाने के लिए महिलाएं करा रहीं सीक्रेट सर्जरी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो