नई दिल्ली

International Left-Handers Day 2021 पर जानिए, क्यों इतने ख़ास होते हैं लेफ्ट हैंडर्स? I

13 अगस्त को दुनियाभर में इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे (International Left-Handers Day 2021) मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों लेफ्ट हैंडर्स इतने खास होते हैं।

नई दिल्लीAug 13, 2021 / 08:35 am

Nitin Singh

International Left-Handers Day 2021

नई दिल्ली। इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे (International Left-Handers Day 2021) दुनियाभर में यह दिन उन लोगों के लिए बेहद खास है, जो अपना हर काम बाएं हाथ (left handers) से करते हैं। आमतौर पर ऐसे लोगों को एबनॉर्मल माना जाता है। वहीं माता-पिता भी अपने बच्चे को बाएं हाथ से काम करते देखकर उसकी इस आदत को बदलने की कोशिश करते हैं।
क्यों मनाया जाता है International Left-Handers Day

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा भी बाकी बच्चों की तरह हर काम दाहिने हाथ से करें, लेकिन आपको बता दें कि यह कोई अवगुण नहीं बल्कि बिल्कुल सामान्य है। लोगों को यही समझाने के लिए हर साल 13 अगस्त को विश्व लेफ्ट हैंडर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें

International Left-Handers Day 2021: उल्टे हाथ से काम करने वाले अमेरिका के 8 राष्ट्रपति

कब शुरू हुआ लेफ्ट हैंडर्स डे
साल 1976 में पहली बार Dean R Campbell ने लेफ्ट हैंडर्स डे (Left-Handers day) मनाया था। इसके बाद से दुनियाभर में इसे हर साल मनाया जाने लगा। वहीं 13 अगस्त 1992 को लेफ्ट हैंडर्स क्लब द्वारा पहली बार किसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इसका मकसद लेफ्ट हैंडर्स को इसके फायदे और नुकसान के प्रति जागरुक करना था। ताकी लोगों के दिमाग से इसको लेकर सारी नकारात्मकता खत्म हो सके और वे पॉजिटिव सोच रखते हुए हर काम को कर सकें।

क्यों खास होते हैं लेफ्ट हैंडर्स
दरअसल, बाएं हाथ का अधिक उपयोग करने के पीछे वैज्ञानिक कारण होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में सिर्फ 7 प्रतिशत लोग लेफ्टी (Left-Handers) हैं। दुनियाभर में दाहिने हाथ से काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में हैं, ऐसे में सभी चीजे दाहिने हाथ से काम करने वाले लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बनाई जाती हैं। वहीं बाए हाथ से काम करने वाले लोगों को हर काम में चुनौतियो का सामना करना पड़ता है। लेफ्ट हैंडर्स में ढेर सारी क्वालिटी होती हैं, इसे लेकर कई रिचर्स भी हो चुके हैं। उनमें कुछ रोचक तत्व सामने आए हैं, जिससे उनकी विशेषता और बढ़ जाती है।
संगीत और कला के क्षेत्र में खास रुचि

रिसर्च की मानें तो बाएं हाथ से काम करने वाले लोग पढ़ाई में काफी तेज होते हैं। इसके साथ ही वे हर क्षेत्र में अपना बेस्ट देने की क्षमता भी रखते हैं। अक्सर देखा गया है कि बाएं हाथ से काम करने वाले लोग संगीत और कला के क्षेत्र में अपनी कल्पना शक्ति का अधिक उपयोग करते हैं। वहीं इन लोगों के विचार काफी रचनात्मक होते हैं। इसके आलावा बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों में स्पोर्ट्स को लेकर खास रुचि देखने को मिलती है। उदाहरण के तौर पर आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, रतन टाटा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कपिल शर्मा जैसे फेमस लोग लेफ्ट हैंडर्स हैं।

Home / New Delhi / International Left-Handers Day 2021 पर जानिए, क्यों इतने ख़ास होते हैं लेफ्ट हैंडर्स? I

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.