scriptबाढ़ से जूझ रहे संसदीय क्षेत्र कोटा का लोकसभा स्पीकर ने किया हवाई सर्वे | Lok Sabha Speaker Om Birla did helicopter survey in Kota | Patrika News
नई दिल्ली

बाढ़ से जूझ रहे संसदीय क्षेत्र कोटा का लोकसभा स्पीकर ने किया हवाई सर्वे

लोकसभा स्पीकर और कोटा के सांसद ओम बिरला ने आज बाढ़ से जूझ रहे अपने ससंदीय क्षेत्र का हवाई सर्वे किया। साथ ही पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

नई दिल्लीAug 08, 2021 / 06:52 am

Nitin Singh

,

,

नई दिल्ली। भारी बारिश के चलते राजस्थान के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। राज्य में नदियां उफान पर हैं, जिससे कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग और जिला मुख्यालय से कट गया है। राज्य का शहर कोटा भी बाढ़ से जूझ रहा है। ऐसे में लोकसभा सांसद और कोटा से सांसद ओम बिरला ने शहर का हवाई दौरा किया। बता दें कि सांसद ने कोटा के खानपुर और सांगोद क्षेत्र में आई बाढ़ का हेलिकॉप्टर से सर्वे किया है।
यह भी पढ़ें

नदियां उफनी, झालवाड़ जिले में बाढ़ के हालात, कोटा-भोपाल मार्ग बंद

गृह सचिव को सौंपी ये जिम्मेदारी
इन इलाकों का हवाई सर्वे करने के बाद सांसद ने कहा कि स्थिति काफी गंभीर है। किसानों की फसलों के साथ ही जान को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के गृह सचिव के साथ ही अन्य को भी बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इलाके में राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं।
https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
हवाई सर्वेक्षण के बाद ओम बिड़ला सांगोद के गांव में पहुंचे और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही वहां मौजूद ग्रामीणों से बातकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। सांसद का कहना है कि बाढ़ में फंसे हर शख्स की मदद की जाएगी। स्थिति को देखते हुए सेना को भी अलर्ट कर दिया गया है। सभी पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

Home / New Delhi / बाढ़ से जूझ रहे संसदीय क्षेत्र कोटा का लोकसभा स्पीकर ने किया हवाई सर्वे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो