scriptदेश में छात्रों के लिए मुंबई सबसे बेहतरीन शहर | Mumbai best city for students in the country | Patrika News
नई दिल्ली

देश में छात्रों के लिए मुंबई सबसे बेहतरीन शहर

क्यूएस रैंकिंग शीर्ष 10 में 5 एशिया के शहर

नई दिल्लीJul 02, 2022 / 09:25 pm

Mukesh

देश में छात्रों के लिए मुंबई सबसे बेहतरीन शहर

देश में छात्रों के लिए मुंबई सबसे बेहतरीन शहर

नई दिल्ली. देश में छात्रों की पढ़ाई के लिए मुंबई सबसे बेहतरीन शहर है। प्रतिष्ठित क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग में मुंबई के अलावा बेंगलूरु, चेन्नई और दिल्ली ने शीर्ष 140 शहरों की सूची में जगह बनाई है। इस सूची में छात्रों की पढ़ाई के लिहाज से दुनिया के श्रेष्ठ शहरों को शामिल किया गया था। रैंकिंग में 103वें पायदान के साथ मुंबई को अफोर्डेबिलिटी पैरामीटर में ज्यादा स्कोर मिला है, हालांकि स्टूडेंट मिक्स और डिजायरिबिलिटी के पैरामीटर पर रैंकिंग में संघर्ष करना पड़ा है। मुंबई के बाद भारतीय शहरों में से बेंगलूरु ने दुनिया में 114वें स्थान पर जगह बनाई है। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर चेन्नई 125वें स्थान और दिल्ली 129वें स्थान पर रहे हैं।
एशिया बन रहा शिक्षा का गढ़
शिक्षा के लिहाज से भारत समेत एशिया के देशों के लिए खुश खबरी हैं। क्यूएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेन सॉटर ने कहा कि इस रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष 10 शहरों में से पांच एशिया के हैं। इससे साफ है कि एशिया महाद्वीप उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता के गढ़ बनता जा हैं। सॉटर ने बताया कि क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग छात्रों को उनकी पढ़ाई संबंधी निर्णय लेने के लिए प्रभावित करने वाले जैसी अफोर्डेबिलिटी, क्वालिटी ऑफ लाइफ, स्टैंडर्ड ऑफ यूनिवर्सिटीज और पूर्व छात्रों का फीडबैक या उनके विचारों पर आधारित है। इस साल सूची में लंदन शीर्ष स्थान पर है। वह इस स्थान पर चार साल से बना हुआ कायम है। दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल और म्यूनिख है। सियोल एशियाई शहरों में सबसे ऊपर है। इसके बाद टोक्यो, हांगकांग, सिंगापुर और ओसाका का नंबर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो