जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूने
जानकारी के मुताबिक पहले दिन की जांच में देश के 11 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों से आए कुल छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं। इन यात्रियों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं, जिससे यह पता चलेगा कि कोरोना संक्रमित पाए गए ये यात्री किस वेरिएंट से संक्रमित हैं। बता दें कि अभी भारत में कोरोना के नए वेरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि आज दोपहर 4 बजे तक 11 अंतरराष्ट्रीय विमान देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर उतरे। इन विमानों में कुल 3476 यात्री भारत आए हैं, इनकी जांच की गई तो छह की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। संक्रमित पाए गए लोगों को अलग कर दिया गया है, इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं।
बताया गया कि ये विमान उन 14 देशों से आए थे, जहां ओमीक्रोन के मामले मिल चुके हैं। इसके चलते भारत ने इन देशों को खतरे वाले देशों की सूची में रखा है। इन संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। ये लोग ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित हैं या नहीं यह पता करने के लिए 2 दिन का समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें