नई दिल्ली

दिवाली पर PM मोदी का देशवासियों के नाम संदेश- एक दीया सीमा पर तैनात जवानों के लिए जलाएं

दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम संदेश
एक दीया सीमा पर तैनात जवानों के लिए जलाएं

नई दिल्लीNov 13, 2020 / 07:25 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने दिवाली ( Diwali ) की पूर्व संध्या पर बाहरी दुश्मनों से भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर सपूतों को याद किया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक वॉइस मैसेज के माध्यम से कहा कि साथियों हमें अपने उन जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है, जो त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं। भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। हम घर में एक दीया भारत माता के इन वीर सपूतों के सम्मान में भी जलाना है।

J-K: भारतीय सेना ने लिया जवानों की शहादत का बदला, 8 पाकिस्तानी सैनिकों को किया ढेर

https://twitter.com/hashtag/Salute2Soldiers?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Delhi: Festive Season में Corona ने लगाई छलांग, 11 दिन में 768 लोगों की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अपने वीर जवानों से भी कहना चाहता हूं कि आप भले से ही सीमा पर हैं। लेकिन पूरा देश आपको साथ है, आपके लिए कामना कर रहा है। मैं उन परिवारों के त्याग को भी नमन करता हूं, जिनके बेटी बेटियां आज सीमा पर हैं। हर वो व्यक्ति जो देश से जुड़ी किसी न किसी जिम्मेदारी की वजह से घर पर नहीं है अपने परिवार से दूर है। मैं दिल से उनका आभार प्रकट करता हूं।

Home / New Delhi / दिवाली पर PM मोदी का देशवासियों के नाम संदेश- एक दीया सीमा पर तैनात जवानों के लिए जलाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.