scriptसमय से अनलॉक करने वाले राज्यों को फायदा: राजस्थान, छत्तीसगढ़ की GST वसूली बढ़ी | Rajasthan and Chhattisgarh benefited from timely unlock, got better GS | Patrika News
नई दिल्ली

समय से अनलॉक करने वाले राज्यों को फायदा: राजस्थान, छत्तीसगढ़ की GST वसूली बढ़ी

कोरोना के बावजूद पिछले साल से ज्यादा टैक्स वसूला
जबकि राष्ट्रीय स्तर पर GST collection में 12% की कमी
अगस्त महीने में सिर्फ 5 राज्य ही कर पाए पिछले साल से बेहतर कलेक्शन
मिजोरम में सबसे अधिक 56% और महाराष्ट्र में 13 % की कमी आ गई

नई दिल्लीSep 02, 2020 / 04:20 pm

Mukesh Kejariwal

समय से अनलॉक करने वाले राज्यों को फायदा: राजस्थान, छत्तीसगढ़ की GST वसूली बढ़ी

समय से अनलॉक करने वाले राज्यों को फायदा: राजस्थान, छत्तीसगढ़ की GST वसूली बढ़ी

कोरोना के बावजूद अगस्त महीने में राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों ने जीएसटी वसूली में बढ़ोतरी दर्ज की है। राजस्थान में 1 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। जबकि देश भर में इस दौरान जीएसटी कलेक्शन में 12 फीसदी की कमी आई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा समय से अनलॉक करने यानी सख्तियों में छूट देने की वजह से हो सका है। अगस्त में मिलने वाले राजस्व में बड़ा हिस्सा जुलाई के महीने का भी होता है। इस दौरान दिल्ली में जीएसटी वसूली में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह मध्य प्रदेश में भी यह 2 फीसदी कम हो गया। अभी इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है। क्योंकि 5 करोड़ से कम टर्नओवर वाले करदाताओं को सितंबर तक कर जमा करने की छूट दी गई है।

देश भर में 12 फीसदी की कमी, सबसे ज्यादा 56 फीसदी मिजोरम में

देश भर में बीते महीने कुल 86,449 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई। इसमें पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। कुछ राज्यों में तो यह बहुत अधिक रही। सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाला राज्य मिजोरम था, जहां 56 फीसदी की कमी आई। बड़े औद्योगिक राज्यों में महाराष्ट्र में 13 फीसदी की कमी देखी गई।

बढ़ोतरी दर्ज करने वाले ये हैं अन्य राज्य

पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश ने 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। बेहतर राजस्व हासिल करने वाले अन्य दो राज्य उत्तराखंड और नगालैंड हैं। राजस्थान में पिछले साल अगस्त के दौरान 2550 करोड़ का जीएसटी हासिल हुआ था। जबकि इस बार यह बढ़ कर 2582 करोड़ हो गया है।
जीएसटी में ऐसा आया बदलाव

राज्यबदलाव का %अगस्त-19अगस्त-20
राजस्थान1 प्रतिशत2550 करोड़2582 करोड़
छत्तीसगढ़6 प्रतिशत1873 करोड़1994 करोड़
उत्तर प्रदेश2 प्रतिशत4975 करोड़5098 करोड़
मध्य प्रदेश(-)2 प्रतिशत2255 करोड़2209 करोड़
राष्ट्रीय(-)12 प्रतिशत98202 करोड़86449 करोड़
सबसे अधिक बढ़ोतरी वाला राज्य

नगालैंड- 17%
सबसे अधिक कमी वाला राज्य
मिजोरम- (-)56 %

Home / New Delhi / समय से अनलॉक करने वाले राज्यों को फायदा: राजस्थान, छत्तीसगढ़ की GST वसूली बढ़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो