नई दिल्ली

सम्पर्क फॉर समर्थन: महेंद्र सिंह धोनी से मिले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से रविवार को सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत राजधानी दिल्ली में मुलाकात की।

नई दिल्लीAug 05, 2018 / 08:35 pm

Anil Kumar

सम्पर्क फॉर समर्थन: महेंद्र सिंह धोनी से मिले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से रविवार को सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत राजधानी दिल्ली में मुलाकात की। दोनों के बीच मुलाकात के दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।

https://twitter.com/ANI/status/1026100760126218245?ref_src=twsrc%5Etfw

संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत मिल रहे हैं अमित शाह

आपको बता दें कि भाजपा ने इस वर्ष एक जनवरी से सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान की शुरूआत की थी। इसके तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता देश की विभिन्न जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा इस अभियान के जरिए2019 लोकसभा चुनाव के बारे में उनसे फीडबैक भी ले रही हैं। बता दें कि इस अभियान के तहत मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और पंचायत सदस्यों समेत 4,000 भाजपा पदाधिकारियों ने देश भर में एक लाख से अधिक लोगों से मिलने का लक्ष्य रखा है। इसी सिलसिले में सबसे पहले इस अभियान की शुरुआत करते हुए अमित शाह पूर्व सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग और 1983 में टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव से भी मिल चुके हैं। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गायिका लता मंगेशकर, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस आरसी लाहोटी, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने से भी मुलाकात कर चुके हैं। हाल ही में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उद्योगपति रतन टाटा से अमित शाह की मुलाकात भी इसी सिलसिले में हुई थी।

अमित शाह बोले, सपा- बसपा और कांग्रेस मिलकर भी नहीं बिगाड़ पायेंगे भाजपा का गणित, जीतेंगे 72 प्लस सीटें

टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं धोनी

आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट टीम से सन्यास ले चुके धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं। इसके साथ-साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आते रहते हैं। भारतीय क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का महत्वपूर्ण योगदान है। फिलहाल धोनी वन-डे क्रिकेट और टी-ट्वेंटी मैच खेलते हैं। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात का कोई भी राजनीतिक मायने नहीं है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.