7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह बोले, सपा- बसपा और कांग्रेस मिलकर भी नहीं बिगाड़ पायेंगे भाजपा का गणित, जीतेंगे 72 प्लस सीटें

अमित शाह ने गरीबों को 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा देने और ओबीसी बिल लाने की भी घोषणा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Aug 2018, 4:56 PM IST

Amit shah

अमित शाह

चंदौली. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपी और पू्र्वांचल के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है और केंद्र की मोदी सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिये कई विकास योजनाओं पर काम कर रही है। शाह ने कहा कि 2019 चुनाव का रास्ता यूपी से होकर जाता है और आगामी चुनाव में यूपी की जनता बीजेपी के साथ है। अमित शाह ने गरीबों को 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा देने और ओबीसी बिल लाने की भी घोषणा की।

अमित शाह रविवार को मुगलसराय स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मुगलसराय की भूमि लाल बहादुर शास्त्री और दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ी है और जल्द ही 10 एकड़ भूमि में दीनदयाल की प्रतिमा लगाये जायेगी।

सपा- बसपा गठबंधन पर बोला हमला

अमित शाह ने सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के डर से यहां बुआ- भतीजा इकट्ठा हो रहे हैं । शाह ने कहा कि अगर इनके साथ राहुल गांधी भी आ जायें तो बीजेपी पर कुछ प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि तीनों मिलकर साथ भी आ जायें फिर भी हम इस बार यूपी में 72 प्लस सीटें जीतेंगे। शाह ने कहा कि 5 साल के बाद जब वोट लेने लायेंगे तो यूपी का देश का नंबर 1 राज्य बना रहेगा।

एनआरसी मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

अमित शाह ने एनआरसी के मुद्दे पर विपक्ष पर राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष घुसपैठियों को समर्थन कर रही है। बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि वह घुसपैठियों को बचाने का प्रयास कर रही है, मगर हमारी सरकार घुसपैठियों को देश से बाहर निकालकर ही दम लेगी।

किसानों को फसल की लागत से डेढ़ गुणा मिलेगी कीमत

अमित शाह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार किसानों के साथ चट्टान जैसी खड़ी है और हमने किसानों की खुशहाली के लिये कई काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को फसल की लागत से डेढ़ गुण कीमत देगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बिचौलिये के माध्यम से काम कराती थी और हम सीधे लोगों के खाते में पैसे डाल रहे हैं ।

अपराध के मुद्दे पर सपा- बसपा को लिये निशाने पर

अमित शाह ने कहा कि पिछले 15 साल में यूपी में भ्रष्टाचार, अपराध, माफिया को बढ़ावा मिला। योगी की सरकार आते ही सारे माफिया और अपराधी यूपी छोड़कर भाग गये।