scriptयुवती ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने मार दी गोली, हैवानियत में बदल गया इकतरफा प्यार | sells girl in gurgaon shot dead by crazy man | Patrika News
नई दिल्ली

युवती ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने मार दी गोली, हैवानियत में बदल गया इकतरफा प्यार

इससे खफा होकर उसने गुंजन का कत्ल करने का इरादा किया और बड़ी बेरहमी से उसे अंजाम दिया। यह घटना 27 मार्च की है।

नई दिल्लीApr 12, 2017 / 02:15 pm

LSD India
प्यार बहुत ही खूबसूरत शब्द है लेकिन अगर यह इकतरफा हो तो बहुत खतरनाक हो सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ गुड़गांव के पालम विहार इलाके में एक युवती के साथ। गुंजन नामक वह युवती एक स्टोर में काम करती थी। कुछ दिन पहले एक सिरफिरे ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने जब इस जुर्म की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं तो इस मामले का पर्दाफाश हुआ। सिरफिरे का नाम पवन है। एक दिन उसने गुंजन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था जिसे उसने नकार दिया था। 
इससे खफा होकर उसने गुंजन का कत्ल करने का इरादा किया और बड़ी बेरहमी से उसे अंजाम दिया। यह घटना 27 मार्च की है। करीब पांच महीने पहले पवन ने गुंजन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। इस पर गुंजन ने उसे फटकार लगाई और शादी से इनकार कर दिया। दरअसल पवन इकतरफा प्यार का शिकार था।
इसके बाद उसने युवती को परेशान करना शुरू किया। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आखिरकार पवन ने गुंजन के कत्ल की योजना बनाई और 27 मार्च को उसे अपना निशाना बना दिया। 
पुलिस पवन को हिरासत में ले चुकी है। साथ ही उसके बाकी साथियों की भी तलाश कर रही है जो घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने बताया कि गुंजन मूलत: उत्तर प्रदेश से थी। वह पढ़ाई के साथ स्टोर में काम भी कर रही थी ताकि परिवार को आर्थिक रूप से सहारा दे सके। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो