scriptVikram Samvat 2080 starts from today, Indian calendar is based on scie | आज से विक्रम संवत 2080 शुरू, वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है भारतीय काल गणना | Patrika News

आज से विक्रम संवत 2080 शुरू, वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है भारतीय काल गणना

locationनई दिल्लीPublished: Mar 22, 2023 06:38:20 am

Submitted by:

ANUJ SHARMA

शुभ शुरुआत : भारतीय कालगणना के आधार पर बदले दुनिया के कैलेंडर

 

आज से विक्रम संवत 2080 शुरू, वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है भारतीय कालगणना
आज से विक्रम संवत 2080 शुरू, वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है भारतीय कालगणना
जयपुर. देवी दुर्गा के 9 रूपों की उपासना के साथ आज 22 मार्च से हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 की शुरुआत हो गई। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर लोगोंं ने घरों में घट स्थापना कर देवी मां से आशीर्वाद के साथ नए साल का स्वागत किया। यों तो दुनिया में कई धर्मों और देशों के लोग अलग-अलग दिन नया साल मनाते हैं लेकिन भारतीय खगोलविदें ने वैज्ञानिक पद्धति से हिंदू नववर्ष के विक्रम संवत का निर्धारण किया। सैकड़ों साल बीत जाने के बाद भी भारतीय काल गणना वर्ष और माह का ही सटीक जबाव नहीं देती, वरन तिथि, ग्रह-नक्षत्र का भी सटीक आकलन करती है। यह कालगणना पूर्णत: विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि एक समय अंग्रेजी कैलेंडर (ग्रिगेरियन कैलेंडर)10 महीनों का होता था। इसके कारण हर वर्ष क्रिसमस का समय बदल जाता था। इसी तरह की गड़बडिय़ों के बाद यूरोपीय देशों ने विक्रम संवत की 12 महीनों की व्यवस्था को स्वीकार किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.