scriptपत्नी और 6 माह की बेटी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने के बाद खुद झूला फंदे से | After brutally killing his wife and 6 month old daughter with an axe, he hanged himself | Patrika News
समाचार

पत्नी और 6 माह की बेटी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने के बाद खुद झूला फंदे से

हिंडोरिया के पटना रोड़ा गांव की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, हत्या की वजह अज्ञात

दमोहMay 25, 2024 / 01:15 pm

आकाश तिवारी

्र-हिंडोरिया के पटना रोड़ा गांव की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, हत्या की वजह अज्ञात

दमोह. हिंडोरिया के पटना रोड़ा गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ६ माह की बेटी की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी। खुद फंदे से झूल गया। घटना से पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। इधर, घटना की जानकारी लगते ही हिंडोरिया थाना प्रभारी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें, जहां पर मां-बेटी की खून से सनी लाश बरामद की। वहीं, आरोपी फंदे पर लटका मिला। आरोपी मृतक को फंदे से उसे उतारा गया। शवों को स्वास्थ्य केद्र लाया गया है। हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रौंड़ा मे खेर माता जी के बगल में रहने वाले मनोज पटेल पुत्र कोमल पटेल २६ ने पत्नी सोमा बाई २४ और ६ माह की बच्ची देविका की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। इससे दोनों की मौक पर मौत हो गई थी।
बताया जाता है कि मृतक मनोज मानसिक रूप से कमजोर था। उसके माता-पिता उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते थे। शुक्रवार की शाम लगभग ४ बजे के आसपास उनके पिता कोमल पटेल खेती-बाड़ी के काम से खेत पर गए हुए थे। उनके साथ मे मनोज की एक पुत्री भी साथ गई हुई थी। जबकि मनोज की दूसरी बेटी गांव में कहीं खेल कूद रही थी। मां भी घर पर नहीं थी। इसी दौरान मनोज ने यह वारदात कर डाली। बताया यह भी जा रहा है कि मनोज की शादी ७-८ वर्ष पूर्व मडिय़ादो मे हुई थी। शादी के बाद मनोज की तीन बच्चियों भी थी। घटना की सूचना पाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा व हिंडोरिया पुलिस टीआई अमित गौतम अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।
निर्माणाधीन पुल के नीचे बाइक सवार जीजा-साले गिरे, साले की मौत

हटा. कुलुआ कुम्हारी पटेरिया मार्ग पर निर्माणाधीन ब्रिज इन दिनों राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। निर्माण संबंधी जानकारी न लिखे होने और मौके पर कोई सांकेतिक बोर्ड न लगे होने के कारण बीती रात बाइक सवार दो युवक सीधे पुल के नीचे गिर गए। लोहे के सरिया में बाइक सहित गिरने से दो में से एक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि गहरे खुदे हुए ब्रिज के अंदर फंसे बाइक सवारों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। रस्सी के सहारे जैसे-तैसे घायलों को बाहर निकाला गया।
बता दें कि कुलुआ कुम्हारी पटेरिया मार्ग पर 2 करोड़ 77 लाख की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है, पर निर्माण स्थल पर सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। बताया जाता है कि बाइक सवार दो लोग निर्माणाधीन पुल की गहराई में लोहे की सरियों पर जा गिरे थे।
-साल खत्म, जीजा जीजा ने तोड़ा दम, साला गंभीर
जानकारी अनुसार ग्राम रसुइया निवासी 18 वर्षीय हरीश बंसल बाइक से अपने जीजा अजय बंसल २२ के साथ में ग्राम रसुइया जा रहा था। तभी कुम्हारी पटेरिया रोड में बन रहे पुल में बाइक सहित गिर गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए पटेरा स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां हरीश बंसल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अजय बंसल को प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। निर्माणधीन पुल के चारो ओर रेडियम इंडिकेटर रिवीन न लगे होने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी कुम्हारी रोहित कुमार द्विवेदी, एसआई राजेंद्र मिश्रा, आरक्षक राजेश सहित पुलिस ने पहुंचे थे।

Hindi News/ News Bulletin / पत्नी और 6 माह की बेटी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने के बाद खुद झूला फंदे से

ट्रेंडिंग वीडियो