scriptसभी विधानसभा क्षेत्रों में पहले राउंड से ही भाजपा ने बनाई बढ़त, हर राउंड पर बढ़ता गया जीत का अंतर | Patrika News
समाचार

सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहले राउंड से ही भाजपा ने बनाई बढ़त, हर राउंड पर बढ़ता गया जीत का अंतर

30 से 35 मिनट पर राउंड वार परिणाम आते रहे। पहले राउंड से ही भाजपा को बढ़त मिल गई। जो हर राउंड बढ़ता ही गया।

छतरपुरJun 05, 2024 / 10:41 am

Dharmendra Singh

election

पटाखे फोडक़र खुशियां मनाते हुए

छतरपुर. लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को छतरपुर जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 में मतगणना सुबह 8 बजे शुरु हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद 16-16 टेबिलों पर प्रत्येक विधानसभा के मतों की राउंडवार गिनती शुरु हुई। पहले राउंड का परिणाम करीब 40 मिनट में ही आ गया। उसके बाद प्रत्येक 30 से 35 मिनट पर राउंड वार परिणाम आते रहे। पहले राउंड से ही भाजपा को बढ़त मिल गई। जो हर राउंड बढ़ता ही गया।

मुख्यालय न होने से रौनक नहीं दिखी


जिले में किसी भी लोकसभा सीट का मुख्यालय या उम्मीदवार का निवास नहीं होने से मतगणना केंद्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं का उल्लास देखने को नहीं मिला। खजुराहो लोकसभा की दो सीटें छतरपुर जिले में राजनगर व चंदला है, लेकिन मुख्यालय पन्ना है। इसी तरह टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में छतरपुर, महाराजपुर और बिजावर विधासभा है, लेकिन मुख्यालय टीकमगढ़ में है। वहीं, मलहरा विधानसभा दमोह लोकसभा सीट के अंर्तगत आती है। लेकिन उसका मुख्यालय में जिले में नहीं है। ऐसे जीतने वाले उम्मीदवारों की छतरपुर में मौजूदगी न होने का असर दिखाई दिया। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में मतगणना या जीत को लेकर उत्साह विधानसभा चुनाव की तुलना में फीका रहा। भाजपा ने जब एक लाख से ज्यादा की बढ़त बना ली, तब भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, पूर्व विधायक प्रद्युम्न लोधी मतगणना स्थल पहुंचे।

जीत पर पटाखे फोड़े मिठाई बांटी


जिले में आने वाली तीन लोकसभा खजुराहो, टीकमगढ़ और दमोह में पहली जीत की घोषणा टीकमगढ़ से भाजपा उम्मीदवार डॉ. वीरेन्द्र कुमार की हुई। जिसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, विधायक ललिता यादव व पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय में मिठाइयां बांटक खुशियां मनाई। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह और पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह समर्थकों के साथ छत्रसाल चौक पहुंचे और पटाखे फोडकऱ खुशिया मनाई। अर्चना सिंह ने भाजपा की जीत की खुशी में आम राहगीरों को भी मिठाई बांटी। ऑटो रिक्शे में सवार लोगों को रोककर मिठाई बांटी और आभार जताया।

दोपहर 3 बजे तक हो गई गणना


जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 में मतगणना स्थल बनाया गया। साढ़े सात बजे स्टांग रुम से कलेक्टर संदीप जीआर व पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्टॉंग रुम से इवीएम निकाली गई। विधानसभा वार बनाए गए मतगणना स्थल पर टेबि ल बार मशीनों का वितरण कर सुबह 8 बजे डाक मतपत्र की गिनती के साथ मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड की गिनती के परिणाम सुबह 8.40 के लगभग आया और दोपहर 3 बजे तक सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती समाप्त हो गई।

सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था


मतगणना स्थल जाने वाले मार्ग को जिला पंचायत सीइओ बंगला से लेकर कॉलेज तिराहा तक नो व्हीकल जोन बनाया गया था। बेरीके ड्स लगाकर वाहनों की एंट्री को सख्ती से रोका गया। यहां तक कि इस क्षेत्र में सभी दुकानें भी बंद रखवाई गई। मतगणना स्थल पर प्रवेश गेट पर भारी पुलिस बल तैनात था। जो अंदर जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ले रहे थे। हाथ से चेकिंग के साथ ही मैटल डिटेक्टिव से भी लोगों की जांच की गई। मतगणना स्थल पर मीडिया को भी जाने की अनुमति नही दी गई। उनके लिए पीएमश्री बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में गैलरी बनाई गई। प्रशासन ने मतगणना कर्मियों की सुरक्षा के साथ ही गर्मी को देखते हुए भी व्यवस्था की थी। कर्मचारियों को बॉटल में आरओ वाटर, भोजन के पैकेट उपलब्ध करान के साथ कूलर व एसी का इंतजाम भी किया गया। पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मतगणना स्थल पर लगातार भ्रमण कर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय नजर आए।

टीकमगढ़ लोकसभा

छतरपुर विधानसभा में दसवें राउंड में कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा वोट मिले
टीकमगढ़ लोकसभा की छतरपुर विधानसभा में कुल 1 लाख 37 हजार 40 मतों की गिनती की गई। जिसमें से पहले राउंड में भाजपा के डॉ. वीरेंद्र कुमार को 5839 मत, कांग्रेस के पंकज अहिरवार को 1915 मत मिले। पहले राउंड में ही डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने 3924 मतों से बढ़त बना ही। दूसरे राउंड में डॉ. वीरेंद्र कुमार को 4984 और पंकज को 1655 वोट मिले। तीसरे राउंड में डॉ. वीरेंद्र को 5197, पंकज को 2136 मत मिले। चौथे राउंड से वीरेंद्र कुमार की बढ़त तेजी से बढ़ी और उन्हें चौथे राउंड में 5352 व पंकज को 1832 वोट, पांचवे राउंड में भाजपा को 6348, कांग्रेस को 1721, छठवें राउंड में भाजपा को 6012 और कांग्रेस को 2131, सातवें राउंड में भाजपा को 7035, कांग्रेस को 1448, आठवें राउंड में भाजपा 6285, कांग्रेस 2336, नवें राउंड में भाजपा 6793, कांग्रेस को 2675 वोट मिले। दसवें राउंड में कांग्रेस को बढ़त मिली और पंकज को 5352 वोट और डॉ. वीरेंद्र कुमार को 3525 वोट ही मिले। लेकिन 11 वें राउंड में भाजपा की स्थिति फिर सुधरी और डॉ. वीरेंद्र कुमार को 7223 मत और पंकज को 2400, 12वें राउंड में भाजपा 5933 और कांग्रेस 1141, 13वें राउंड में भाजपा 6930 व कांग्रेस 1309 मत,14वें राउंड में भाजपा 7094 और कांग्रेस 1678, 15वें राउंड में भाजपा 5572 व कांग्रेस 1818 मत और आखरी व 16वें राउंड में भाजपा को 5455 और कांग्रेस को 2219 वोट मिले। इस तरह से 16 राउंड में भाजपा के डॉ वीरेंद्र कुमार को 95557 वोट और कांग्रेस के पंकज अहिरवार को 33766 मत मिले। जबकि 1577 मत नोटा के पाए गए।

महाराजपुर विधानसभा में कांग्रेस सभी राउंड में पिछड़ी रही


टीकमगढ़ आरक्षित सीट के अंतर्गत आने वाली जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा को पहले राउंड से ही बढ़त हासिल हुई। पहले राउंड में भाजपा को 5059 व कांग्रेस को 2700 वोट मिले। दूसरे राउंड में भाजपा को 5491 और कांग्रेस को 2295, तीसरे राउंड में भाजपा को 5701 व कांग्रेस को 1996, चौथे राउंड में भाजपा 4831 व कांग्रेस 2758, पांचवे राउंड में भाजपा 4956 व कांग्रेस 2103 वोट, छठवें राउंड में भाजपा 5177 व कांग्रेस 1884, सातवें राउंड में भाजपा 5003 और कांग्रेस 2027 मत, आठवें राउंड में भाजपा 4742 और कांग्रेस 2952, नवें राउंड में भाजपा 5300 व कांग्रेस 1783, दसवें राउंड में भाजपा 5090 और कांग्रेस 2086 वोट हासिल कर पाई। 11वें राउंड में भाजपा 5324 व कांग्रेस 2074 वोट, 12वें राउंड में भाजपा 6576 व कांग्रेस 2029, 13वें राउंड में भाजपा 5162 और कांग्रेस 2274, 14वें राउंड में भाजपा 6799 व कांग्रेस 1531 वोट, 15वें राउंड में भाजपा 6357 और कांग्रेस 2013, 16वें राउंड में भाजपा 5666 और कांग्रेस 1720 वोट हासिल कर सकी। वहीं, 17 वें राउंड में भाजपा को 3431 व कांग्रेस 1452 वोट हासिल कर सकी। इस तरह भाजपा को कुल 90647 वोट और कांग्रेस 35677 वोट हासिल कर सकी। जबकि 1824 वोट नोटा पर पड़े हैं।

बिजावर विधानसभा में भी भाजपा ने बनाई लगातार बढ़त


बिजावर विधासभा क्षेत्र के वोटों की गिनती में भाजपा पहले राउंड से लेकर आखरी राउंड तक लगातार कांग्रेस पर बढ़त बनाए रही। भाजपा को कुल 93540 वोट और कांग्रेस को 29615 वोट मिले। जबकि नोटा पर 2107 वोट पड़े। पहले राउंड में भाजपा 6400 व कांग्रेस 2102 वोट, दूसरे राउंड भाजपा 5398 व कांग्रेस 2073, तीसरे राउंड में भाजपा 5096 व कांग्रेस 2095, चौथे राउंड में भाजपा 4723 व कांग्रेस 1561, पांचवे राउंड में भाजपा 5288 व कांग्रेस 1404, छठवें राउंड में भाजपा 5066 व कांग्रेस 1747 वोट, सातवें राउंड में भाजपा 5618 व कांग्रेस 2432, आठवें राउंड में भाजपा 5688 व कांग्रेस 20720 वोट, नवें राउंड में भाजपा 6115 व कांग्रेस 1448, दसवें राउंड में भाजपा 5855 व कांग्रेस 1334, 11वें राउंड में भाजपा 7039 व कांग्रेस 1976, 12वें राउंड में भाजपा 5226 व कांग्रेस 1262 वोट हासिल कर पाई। 13वें राउंड में भाजपा 6211 व कांग्रेस 1334, 14वें राउंड में भाजपा 6049 व कांग्रेस 1933, 15वें राउंड में भाजपा 5488 व कांग्रेस 1541, 16वें राउंड में भाजपा 5761 व कांग्रेस 1767 वोट और 17वें राउंड में भाजपा को 2564 व कांग्रेस को 886 वोट मिले।

दमोह लोकसभा

मलहरा में भाजपा ने शुरू से आखरी तक बनाई बढ़त


दमोह लोकसभा की मलहरा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती भी 17 राउंड में हुई। जिसमें भाजपा के राहुल लोधी को 83892 वोट और कांग्रेस के तरबर लोधी को 40519 वोट हासिल हुए हैं। जबकि नोटा पर 1084 वोट पड़े हैं। पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 5154 और कांग्रेस 2373 वोट मिले। दूसरे राउंड में भाजपा को 5310 व कांग्रेस 3258, तीसरे राउंड में भाजपा 4599 व कांग्रेस 2879, चौथे राउंड में भाजपा 4843 व कांग्रेस 2965, पांचवे राउंड में भाजपा 4457 व कांग्रेस 2180, छठवें राउंड में भाजपा 4782 व कांग्रेस 2518, सातवें राउंड में भाजपा 3791 व कांग्रेस 2001, आठवें राउंड में भाजपा 5600 व कांग्रेस 1904, नवें राउंड में भाजपा 5690 व कांग्रेस 3018, दसवें राउंड में भाजपा 4892 व कांग्रेस 1984, 11वें राउंड में भाजपा 4963 व कांग्रेस 1987, 12वें में भाजपा 4728 व कांग्रेस 2373, 13वें में भाजपा 4744 व कांग्रेस 1603, 14वें राउंड में भाजपा 4626 व कांग्रेस 2167, 15वें राउंड में भाजपा 5717 व कांग्रेस 2345, 16वें राउंड में भाजपा 4620 व कांग्रेस 2272 और आखरी राउंड में भाजपा 5376 व कांग्रेस 2692 वोट हासिल कर सकी।

खजुराहो लोकसभा

राजनगर में बसपा रही निकटतम पार्टी


खजुराहो लोकसभा की राजनगर विधासभा सीट पर भाजपा ने अच्छी खासी जीत हासिल की है। भाजपा का मुकाबला गठबंध प्रत्याशी आरबी प्रजापति के बजाए बसपा उम्मीदवार कमलेश कुमार के साथ रहा। भाजपा के वीडी शर्मा ने राजनगर क्षेत्र से 99628 वोट हासिल किए हैं। जबकि निकटतम प्रतिद्वन्दी कमलेश 30006 वोट ही हासिल कर सके हैं। वहीं, नोटा पर 1643 वोट पड़े हैं। राजनगर विधानसभा के वोटो की गिनती में पहले राउंड में भाजपा को 5553 और बसपा 1608 वोट मिले। दूसरे राउंड में भाजपा 5163 व बसपा 1989, तीसरे राउंड में भाजपा 4911 व बसपा 1992, चौथे राउंड में भाजपा 5869 व बसपा 2688, पांचवे राउंड में भाजपा 5289 व बसपा 2480, छठवे राउंड में भाजपा 5717 व बसपा 2462,सातवें में भाजपा 4797 व बसपा 1639, आठवें राउंड में भाजपा 6052 व बसपा 1655, नवें राउंड में भाजपा 6204 और बसपा 1424, दसवें राउंड में भाजपा 5685 व बसपा 1427, 11वें राउंड में भाजपा 5523 व बसपा 2396, 12 वें राउंड में भाजपा 4458 व बसपा 922, 13वें राउंड में भाजपा 6697 व बसपा 1426, 14वें राउंड में भाजपा 7254 व बसपा 1398, 15वें राउंड में भाजपा 7444 व बसपा 989, 16वें राउंड में भाजपा 5785 व बसपा 1545, 17वें राउंड में भाजपा 16707 व बसपा 1811 और आखरी राउंड में भाजपा को 520 और बसपा को 145 वोट मिले।

आरक्षित सीट चंदला में बसपा ने भाजपा को दी कड़ी टक्कर


चंदला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा को 70745 वोट मिले। जबकि 36791 वोटों के साथ बसपा के कमलेश कुमार दूसरे नंबर पर रहे। यहां नोटा पर 1374 मतदाताओं ने मुहर लगाई। भाजपा को अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तरह चंदला में भी शुरू से ही बढ़त हासिल हुई। पहले राउंड में भाजपा के वीडी शर्मा को 5067 वोट और बसपा के कमलेश कुमार को 1601 मत हासिल हुए। दूसरे राउंड में भाजपा को 4199 व बसपा को 1969, तीसरे राउंड में भाजपा को 3694 व बसपा को 2210, चौथे राउंड में भाजपा को 4663 व बसपा को 1517 वोट मिले। पांचवे राउंड में भाजपा को 4210 व बसपा को 1678, छठवें राउंड में भाजपा 4703 और बसपा को 2451, सातवें राउंज में भाजपा को 3907 व बसपा 2067, आठवें राउंड में भाजपा 3781 व बसपा 2766, नवें राउंड में भाजपा 3867 व बसपा 3690, दसवें राउंड में भाजपा 4329 व बसपा 1924, 11वें राउंड में भाजपा 5733 व बसपा को 2431, 12वें राउंड में भाजपा 3461 व बसपा 3368, 13 वें राउंड में 4127 व बसपा 2484, 14वें में राउंड में भाजपा 5463 व बसपा 2653, 15वें राउंड में भाजपा 4793 व बसपा 2529 और आखरी राउंड में भाजपा 4748 और बसपा को 1473 वोट मिले।

Hindi News/ News Bulletin / सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहले राउंड से ही भाजपा ने बनाई बढ़त, हर राउंड पर बढ़ता गया जीत का अंतर

ट्रेंडिंग वीडियो