scriptधौलपुर: तापमान में गिरावट, लेकिन तपिश में नहीं कमी, गर्मी निकाल रही दम | dholpur | Patrika News
समाचार

धौलपुर: तापमान में गिरावट, लेकिन तपिश में नहीं कमी, गर्मी निकाल रही दम

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने इस बार शहरवासियों का हाल बेहाल कर रखा है। नौतपा के आखिरी दिन भी दिन की शुरुआत तेज धूप और चिपचिपाती गर्मी के साथ हुई थी। हालांकि गर्म लू से लोगों को जरूरत राहत मिली है।

धौलपुरJun 02, 2024 / 10:56 pm

rohit sharma

धौलपुर. बाजार में स्कार्फ डालकर निकलती युवती।

धौलपुर. रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने इस बार शहरवासियों का हाल बेहाल कर रखा है। नौतपा के आखिरी दिन भी दिन की शुरुआत तेज धूप और चिपचिपाती गर्मी के साथ हुई थी। हालांकि गर्म लू से लोगों को जरूरत राहत मिली है। शनिवार शाम हुई शहर में बूंदाबांदी के कारण रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। और लोग दिन भर पसीना पौछते नजर आए। हालांकि दिन में तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली। और अधिकतम तापमान 44ण्6 पर रहा जो कल के मुकाबले लगभग एक डिग्री कम रहा। तो वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरकर 29ण्3 पर आ गया।
प्रदेश में कुछ जगह और शहर में हुई बूंदाबांदी का असर अब तापमान में दिखने लगा है। बीते तीन दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार के मुकाबले रविवार को भी तापमान में गिरावट देखी गई। हालांकि बूंदाबांदी के कारण बढ़ी उमस ने लोगों को जरूर व्याकुल कर दिया। एक बार फिर शहरवासियों की सुबह की शुरुआत तीखी धूप के साथ हुई। और दिन के साथ धूप और तीखी होती गई। दोपहर 12 बजे पारा 42 डिग्री पर जा पहुंचा। और 2 बजे तक तापमान में 44 डिग्री को पार कर गया। जिस कारण लोगों को गर्मी का सितम फिर सहना पड़ा। हालांकि गर्म हवा के ना चलने से लोगों को लू से जरूर राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
दुर्घटनाग्रस्त डंपर में लगी आग

सैंपऊ कस्बे में बाइपास पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुए डंपर में शनिवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि डंपर की डीजल टंकी से रिसाव ने भीषण गर्मी के चलते आग पकड़ ली। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक सैंपऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 पर तसीमों से महादेव की ओर आने वाले बाइपास की यह घटना है। जहां एक दिन पूर्व खाली डंपर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे 10 फीट गड्ढे में पलट गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को डंपर में अचानक आग गई। डंपर पलटने के बाद टंकी से डीजल का रिसाव होने के बाद बढ़ते तापमान से डंपर में आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। देखते-देखते आग ने डंपर को अपने आगोश में ले लिया। डंपर धूं धूं कर जलने लगा। सडक़ किनारे डंपर में आग की लपटें उठती देख राहगीर ठिठक गए। लोगों ने घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटन में डंपर पूरी तरह से जल गया। उधर, पुलिस घटनाक्रम को लेकर जांच में जुटी है।
सडक़ हादसे में ग्वालियर निवासी व्यक्ति की मौत

धौलपुर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग मुंबई-दिल्ली स्थित आरबी पैलेस के पास एक सडक़ में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक एमपी के ग्वालियर निवासी होना बताया है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
हाइवे पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे आरबी पैलेस के पास हुए हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की पुलिस को सूचना मिली। जिस पर एएसआई विष्णुदत्त मय जाब्ते मौके पर पहुंचे और सडक़ पर अचेतावस्था में मिले व्यक्ति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल व आधार कार्ड से पुलिस ने मृतक के भाई सुनील कुमार को सूचना दी। जिस पर वह अस्पताल पहुंचा और उसने शव की पहचान अपने भाई राजकुमार उर्फ पप्पू (६०) पुत्र हजारीलाल निवासी बापू डंडी की गोथ आजम वाली गली ग्वालियर थाना माधवगंज होना बताया।

Hindi News/ News Bulletin / धौलपुर: तापमान में गिरावट, लेकिन तपिश में नहीं कमी, गर्मी निकाल रही दम

ट्रेंडिंग वीडियो