scriptहैरिटेज नगर निगम…50 किलो अवैध मांस जब्त, एमडी रोड पर सील किए अवैध बूचड़खाने | Patrika News
समाचार

हैरिटेज नगर निगम…50 किलो अवैध मांस जब्त, एमडी रोड पर सील किए अवैध बूचड़खाने

हैरिटेज नगर निगम ने शनिवार को रामगंज और एमडी रोड पर अवैध रूप से चल रहीं मीट की दुकानों पर कार्रवाई की। अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों को सील भी किया गया।

जयपुरJun 08, 2024 / 02:16 pm

Ashwani Kumar

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम की पशु प्रबंधन शाखा ने शनिवार को निगम सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों और बूचड़खानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 50 किलो अवैध मीट और मछली जब्त की। इसे नष्ट भी करा दिया गया। इस दौरान 12500 रुपए का चालान किया गया।

रामगंज में कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। वहीं, एमडी रोड पर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों को पशु प्रबंधन शाखा ने सील किया।
पशु चिकित्सा अधिकारी डा. नेहा गौड़ ने बताया कि नियमित रूप से इन दुकानों की शिकायत मिल रही थी।
करवाई के दौरान सतर्कता शाखा का दस्ता साथ रहा।

Hindi News/ News Bulletin / हैरिटेज नगर निगम…50 किलो अवैध मांस जब्त, एमडी रोड पर सील किए अवैध बूचड़खाने

ट्रेंडिंग वीडियो