scriptJr NTR ने बर्थडे पर फैंस को दिया धांसू सरप्राइज, ‘देवरा’ का पहला गाना ‘फियर’ रिलीज | Jr NTR gave a wonderful surprise to fans on his birthday first song Fear from Devra released | Patrika News
समाचार

Jr NTR ने बर्थडे पर फैंस को दिया धांसू सरप्राइज, ‘देवरा’ का पहला गाना ‘फियर’ रिलीज

Jr NTR इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘देवरा पार्ट 1’ को लेकर चर्चा में हैं। टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस मूवी का इंतज़ार कर रहे हैं। Jr NTR आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है।

मुंबईMay 20, 2024 / 09:01 am

Prateek Pandey

Devara Part 1 Song 'Fear Song'

Devara Part 1 Song Fear Song

जूनियर एनटीआर (Jr NTR) काफी समय से अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी ‘देवरा पार्ट 1’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों रिलीज हुए ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया गया है। इसी बीच मूवी के पहले गाने में रिलीज हो चुका है। गाने में जूनियर एनटीआर का दमदार एक्शन दिखाई दे रहा है।

देवरा का पहला गाना ‘फियर सॉन्ग’ (Fear Song) आउट

अपने बर्थडे से ठीक पहले जूनियर एनटीआर ने फैंस बड़ा गिफ्ट दिया है। Jr NTR की मूवी ‘देवरा पार्ट 1’ का पहला गाना ‘फियर सॉन्ग’ (Fear Song) रिलीज कर दिया है। इस गाने में अभिनेता का धांसू स्वैग दिख रहा है। लाल समुद्र के बीच जूनियर एनटीआर के धमाकेदार एक्शन से फैंस मूवी के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। थोड़े ही समय में गाने के व्यूज लाखों में हैं।
यह भी पढ़ें

Birthday Special: खुद का चेहरा देख डरते थे, बदसूरत का लगा टैग, आज हैं टॉप एक्टर और करोड़ों में Net worth

फिल्म ‘देवरा’ में Janhvi Kapoor और Jr NTR के Saif Ali Khan खान लीड रोल में दिखाई देंगे। आपको बता दें ‘देवरा’ जाह्नवी की पहली तेलुगु फिल्म है। ख़ास बात ये हैं कि यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। ‘देवारा पार्ट 1’ वर्ल्डवाइड 10 अक्टूबर 2024 को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देखी जा सकेगी।

Hindi News / News Bulletin / Jr NTR ने बर्थडे पर फैंस को दिया धांसू सरप्राइज, ‘देवरा’ का पहला गाना ‘फियर’ रिलीज

ट्रेंडिंग वीडियो