scriptलता वानखेड़े ने बनाई बढ़त, 23626 वोट से आगे | Patrika News
समाचार

लता वानखेड़े ने बनाई बढ़त, 23626 वोट से आगे

सागर. लोकसभा चुनाव-2024 में सागर सांसद कौन होगा, इसके लिए मतगणना जारी है। सागर जिले की 8 विधानसभाओं की शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सागर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े ने शुरूआत में ही 23626 वोट से बढ़त बना ली है। […]

सागरJun 04, 2024 / 09:52 am

Murari Soni


सागर. लोकसभा चुनाव-2024 में सागर सांसद कौन होगा, इसके लिए मतगणना जारी है। सागर जिले की 8 विधानसभाओं की शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सागर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े ने शुरूआत में ही 23626 वोट से बढ़त बना ली है। अब तक उनके खाते में 38327 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को मात्र 14701 और बीएसपी प्रत्याशी को महज 1125 वोट ही मिले है, बाकी अगले राऊंड की गिनती जारी है।
जिले की आठ में से 5 विधानसभाएं सागर संसदीय और 3 दमोह संसदीय सीट के तहत आती हैं। हर विधानसभा की मतगणना के लिए कक्षवार 14-14 टेबल लगी हैं। इसके पहले सुबह 6 बजे सभी विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम अभ्यर्थी व उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में खोले गए।
सागर जिले की विधानसभा
विस का नाम राउंड की संख्या
बीना 17
खुरई 19
सुरखी 20
नरयावली 20
सागर 18
देवरी 19
रहली 22
बंडा 21

Hindi News/ News Bulletin / लता वानखेड़े ने बनाई बढ़त, 23626 वोट से आगे

ट्रेंडिंग वीडियो