scriptलाखा बंजारा झील को संवारने लोगों ने बढ़ाए हाथ, श्रमदान से चकराघाट की सफाई | Patrika News
समाचार

लाखा बंजारा झील को संवारने लोगों ने बढ़ाए हाथ, श्रमदान से चकराघाट की सफाई

पत्रिका का अमृतं जलम् अभियान चकराघाट पर हुआ अमृतंजलम् अभियान का आगाज, सुबह 6.30 बजे से जुटे सामाजिक संगठनों के लोग पत्रिका अभियान के साथ मिलकर झील को बनाएंगे स्वच्छ और सुंदर: निगमायुक्त सागर. पत्रिका के अमृतंजलम् अभियान का आगाज हो गया। लाखा बंजारा झील से देश-दुनिया में सागर को जाना जाता है, उसी झील […]

सागरMay 16, 2024 / 08:44 pm

प्रवेंद्र तोमर

पत्रिका का अमृतं जलम् अभियान

चकराघाट पर हुआ अमृतंजलम् अभियान का आगाज, सुबह 6.30 बजे से जुटे सामाजिक संगठनों के लोग

पत्रिका अभियान के साथ मिलकर झील को बनाएंगे स्वच्छ और सुंदर: निगमायुक्त
सागर. पत्रिका के अमृतंजलम् अभियान का आगाज हो गया। लाखा बंजारा झील से देश-दुनिया में सागर को जाना जाता है, उसी झील पर लगे गंदगी के दाग को मिटाने का भागीरथों ने संकल्प लिया। चकराघाट पर पर्यावरण प्रेमी की भीड़ जमा हो गई। सुबह 6.30 बजे घाट पर महिलाएं भी श्रमदान करने के लिए पहुंच गईं। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग जुटे। यहां श्रमदानियों ने सुबह से ही सफाई अभियान शुरू कर दिया। घाट पर कूड़ा-करकट, पॉलीथिन में भरी हुई हवन-पूजन सामग्री, ध्वज, नारियल, फूल, जलकुंभी आदि सामग्री को हटाया।
अभियान में शामिल होने के लिए निगमायुक्त राजकुमार खत्री भी पहुंचे। उन्होंने घाट की सफाई करते हुए कहा कि पत्रिका की यह अच्छी पहल है। मैनें भोपाल में भी पत्रिका के इस अभियान के तहत कार्य किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम का इस अभियान में सहयोग रहेगा। लाखा बंजारा झील के ऐतिहासिक घाट की हम मिलकर सफाई करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने आए महिलाओं-पुरुषों से अपने घर का कचरा कचरा गाड़ी में ही डालने की अपील की। आप स्वयं से स्वच्छता की मुहिम शुरू करें, जिससे आपका शहर भी स्वच्छ और सुंदर बनेगा।
इन्होंने भी रखे अपने विचार

– पत्रिका समाचार पत्र समूह द्वारा चलाया गया अभियान जनजागृति की मुहिम है। इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होकर योगदान देना चाहिए। यह पवित्र स्थल है। इसे बचाने के लिए हम लोगों को आगे आना चाहिए।
– प्रतिभा तिवारी, समाजसेवी व अध्यक्ष, स्वंयसिद्धा ट्रस्ट

– स्वच्छता की शुरूआत हमें स्वयं से करनी होगी। प्राचीन जल स्त्रोत को संरक्षण करने की हमारी जिम्मेदारी है। पत्रिका के द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम से अधिक से अधिक लोगों को जुडऩा चाहिए।
– राजेश पाण्डे, पूर्व अध्यक्ष, मप्र बार एसोसिएशन

– घाट की सफाई होने के बाद यहां सुंदरता बढ़ेगी। लोगों की यह आस्था का केंद्र है। लोगों से अपील है कि झील में पूजन सामग्री को न डालें। हमें स्वयं से सफाई अभियान की शुरूआत करनी चाहिए।
– अनिल दुबे, सर्व ब्राह्मण समाज

– जल संरक्षण का संदेश हमें अपने बच्चों को भी देना चाहिए। महिलाएं भी इस मुहिम से जुड़कर काम कर सकती हैं। अधिक से अधिक महिलाओं को इस नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
– संध्या दुबे, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा

– पत्रिका विगत कई वर्षों से लगातार यह अभियान चला रहा है। पगारा की बावड़ी, लेहदरा नाका स्थित बड़ी नदी के घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाया है। हम अभियान से जुड़कर घाट को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे।
– महेश योगी, योगाचार्य एवं प्रकृतिप्रेमी

इन्होंने किया श्रमदान

– रविवार को पहले दिन ब्राह्मण समाज से प्रियंका दुबे, प्रकाश दुबे, शेखर तिवारी, मुकेश, एड अंकित दीक्षित, दिनकर तिवारी, अरुण दुबे, रामअवतार शुक्ला, लकी अग्निहोत्री, संतोष दुबे एवं असंख्य दुबे शामिल हुए।
– स्वामी विवेकानंद विवि से डॉ. प्रज्ञा तिवारी, शालिनी तिवारी, सौम्या तिवारी, लीला तिवारी, ज्योति गौतम, डॉ. माधवी तिवारी, डॉ. सुषमा द्विवेदी, अंतिमा शर्मा, साक्षी वशिष्ठ, सौम्या सेतिया, दर्शना सैनी, आरती पटेल, रोशनी बेन, प्रियंका खरे, शिल्पी जैन, अनुजा श्रीवास्तव, नेहा जैन, प्राची जैन, प्राची रैकवार, पायल अहिरवार, सिवानी, भावना, सरस्वती तिवारी, प्रिया कश्यप, शिल्पी जैन, शिवा शुक्ला, रुचिता रजक एवं रानी सोनी शामिल रही।
– सर्व स्वर्णकार महिला मंडल जिलाध्यक्ष नंदिनी चौधरी एवं चित्रा सोनी से श्रमदान किया। इसके साथ ही मनीष बोहरे, शैलेश साहू, अनिल सोनी, अंकित एवं नीलेश साहू ने श्रमदान किया।

– ब्रह्माकुमारी संस्था से नीलम बहन, बीके लक्ष्मी, बीके खुशबू, बीके प्रगति, अनिरुद्ध मेंढेकर, ब्रज मोहन केशरवानी, नितिन रैकवार, तारा माता, सुनील, सरोज केशरवानी, सुमन माता, सीता माता एवं अंजू बहन उपस्थित थी।

Hindi News/ News Bulletin / लाखा बंजारा झील को संवारने लोगों ने बढ़ाए हाथ, श्रमदान से चकराघाट की सफाई

ट्रेंडिंग वीडियो