scriptमसूदा में शुरूआती चक्रों में बनाई रामचन्द्र ने बढ़त | Patrika News
समाचार

मसूदा में शुरूआती चक्रों में बनाई रामचन्द्र ने बढ़त

फिर बढ़ता रहा भागीरथ के जीत का अंतर अजमेर. लोकसभा चुनाव की मतगणना में यों तो भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी का पलड़ा सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारी रहा, लेकिन मसूदा के मतों की गिनती के दौरान शुरूआती चक्रों में भागीरथ पीछे रहे। शुरूआती पांच चक्रों में कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी को अधिक मत मिले। इसके […]

अजमेरJun 04, 2024 / 11:21 pm

Dilip

bjp

bjp

फिर बढ़ता रहा भागीरथ के जीत का अंतर

अजमेर. लोकसभा चुनाव की मतगणना में यों तो भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी का पलड़ा सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारी रहा, लेकिन मसूदा के मतों की गिनती के दौरान शुरूआती चक्रों में भागीरथ पीछे रहे। शुरूआती पांच चक्रों में कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी को अधिक मत मिले। इसके बाद वे बढ़त नहीं बना सके। शेष 16 चक्रों में भागीरथ बढ़त बनाने में कामयाब रहे। कुल 21 चक्रों की गणना में शुरूआती पांच चक्रों में रामचंद्र आगे रहे, लेकिन इसके बाद अंतिम चक्र तक वह निरंतर पिछड़ते चले गए।
देवास पैतृक गांव, दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके

रामचंद्र का पैतृक गांव देवास है, जो मसूदा विधानसभा क्षेत्र में आता है। चौधरी एक बार कांग्रेस के टिकट पर व एक बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। साथ ही वर्षों से अजमेर डेयरी अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। ऐसे में उनका प्रभाव गुर्जर बाहुल्य गांवों में भी है। यही वजह रही कि उन्हें कुछ शुरुआती बढ़त हासिल हुई।
आंकड़ों की जुबानी : मसूदा विधानसभा क्षेत्र

चक्र भागीरथ चौधरी रामचंद्र चौधरी

प्रथम 5022 9354.

द्वितीय 7467 8287.

तृतीय 9998 13684.

चतुर्थ 14681 16905.

पंचम 18487 19854.

छठा 23728 23246.
इसके बाद भाजपा निरंतर बढ़त में रही

अंतिम 21वां चक्र 97421 59047

Hindi News/ News Bulletin / मसूदा में शुरूआती चक्रों में बनाई रामचन्द्र ने बढ़त

ट्रेंडिंग वीडियो