scriptजीतो के आयोजन में वक्ताओं ने कहा: नई तकनीक के साथ हुनर को आगे बढ़ाएं | Speakers at Jeeto event said: Advance skills with new technology | Patrika News
ख़बरें सुनें

जीतो के आयोजन में वक्ताओं ने कहा: नई तकनीक के साथ हुनर को आगे बढ़ाएं

जीतो बेंगलूरु नॉर्थ के अध्यक्ष इंदरचंद बोहरा ने कहा कि केवल महिलाओं की भागीदारी वाले इस प्रथम रेफरल समूह की स्थापना छ: माह पूर्व हुई और इसकी लीडरशिप टीम में अपने सभी जेबीएन सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त किया है।

बैंगलोरApr 18, 2024 / 10:04 pm

Santosh kumar Pandey

jito suman
बेंगलूरु. भारतीय समाज में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक मोर्चों पर बदलाव लाने की जरूरत है। यह बात मुख्य वक्ता मोनिका पिरगल ने जीतो बेंगलूरु नॉर्थ चैप्टर के अंतर्गत जीतो लेडीज विंग के तत्वावधान में जीतो बिजनेस नेटवर्क जेबीएन महिलाओं के समूह के कार्यक्रम में कही।
उन्होंने अपने संघर्ष के शुरुआती दौर की कहानी को साझा करते हुए कहा कि आर्थिक सुदृढ़ हर कोई होना चाहता है। नई तकनीक के साथ अपने हुनर को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक सुदृढ़ता की ओर कदम बढ़ाएं। बिजनेस का मंत्र यही है कि विचार एवं क्षमताओं के साथ पूर्ण आत्मविश्वास हो।स्वागत करते हुए जीतो बेंगलूरु नॉर्थ के अध्यक्ष इंदरचंद बोहरा ने कहा कि केवल महिलाओं की भागीदारी वाले इस प्रथम रेफरल समूह की स्थापना छ: माह पूर्व हुई और इसकी लीडरशिप टीम में अपने सभी जेबीएन सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। रिया जैन ने महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि व्यवसाय करते समय आई समस्या का समाधान करना आना चाहिए। जेबीएन के सह-संयोजक मदन जैन ने कहा कि जितना मिलोगे उतना मिलेगा। जेबीएन के सभी सदस्यों ने अपने व्यवसाय का संक्षिप्त परिचय दिया।

प्राथमिक उद्देश्य के बारे में बताया

अपेक्स उपाध्यक्ष राजेंद्र छाजेड, केकेजी जोन चेयरमैन अशोक सालेचा, जेबीएन बेंगलूरु नॉर्थ संयोजक प्रमोद बाफना ने शुभकामना संप्रेषित की। अध्यक्ष बिन्दु रायसोनी ने स्वागत करते हुए कहा कि जीतो के इतिहास में पहला जेबीएन महिला रेफरल मीट समाज के लिये प्रेरणा का स्तोत्र बना। महामंत्री सुमन वेदमुथा ने जीतो के प्राथमिक उद्देश्य के बारे में बताया। वी कनेक्ट अध्यक्ष सुष्मिता सेठिया ने ऑडियो-वीडियो के माध्यम से छह माह के सफर में आयोजित कार्यक्रम की झलकियों को साझा किया।उपाध्यक्ष भाविका कोठारी ने रेफरल मीट के आंकड़े और व्यापार आंकड़ों से रिपोर्ट प्रस्तुत की। जीतो बेंगलूरु नॉर्थ मेंटर निशा सामर, साउथ लेडीज विंग अध्यक्ष सुनीता गांधी, नॉर्थ जेबीएन पायोनिर्स के महामंत्री क्षितिज धारिवाल, टायकूंस के पूर्व मंत्री विकेश जैन ने विचार व्यक्त किया। आगामी कार्यकाल की घोषणा करते हुए बिन्दु रायसोनी ने सुमन रांका को वी-कनेक्ट अध्यक्ष, पिंकी मेहता को उपाध्यक्ष एवं सीमा शाह को महामंत्री के रूप नियुक्त किया एवं टीम ने कार्यभार संभाला। सभी वक्ताओं एवं गिफ्ट प्रायोजक संगीता मुथा का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष मधु कटारिया, कार्यसमिति सदस्य सूर्यकला सियाल, सुमन सिंघवी एवं रत्नीबाई मेहता की विशेष उपस्थिति रही। संचालन मोना आंचलिया ने किया। धन्यवाद वी कनेक्ट महामंत्री तनुजा मेहता ने जताया।

Home / News Bulletin / जीतो के आयोजन में वक्ताओं ने कहा: नई तकनीक के साथ हुनर को आगे बढ़ाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो