scriptहाथी को बेतरतीब ढंग से विकसित दांतों से मिली राहत | The elephant got relief from the haphazardly developed teeth | Patrika News
समाचार

हाथी को बेतरतीब ढंग से विकसित दांतों से मिली राहत

यह एक दुर्लभ मामला था। दांत काटने के बाद हाथी का उपचार किया गया। इसके बाद आठ मई को उसे जंगल में छोड़ा गया। तब से वन विभाग की टीम हाथी पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। हाथी स्वस्थ है। अगले कुछ दिनों तक निगरानी जारी रहेगी

बैंगलोरMay 21, 2024 / 08:26 pm

Nikhil Kumar

file photo

गुंडलुपेट तालुक के बंडीपुर टाइगर रिजर्व (बीटीआर) में गोपालस्वामी पहाड़ी पर पकड़े गए एक elephant के दांत काटकर उसे जंगल में छोडऩे का प्रयोग सफल रहा।

हाथी के दांत बेतरतीब ढंग से विकसित हो गए थे, जिससे उसे भोजन करने में परेशानी हो रही थी। विभाग को कानून के तहत हाथी के दांत काटने के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त करनी पड़ी। हाथी के जंगल में स्वस्थ लौटने पर स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
बेतरतीब ढंग से विकसित दांतों के कारण हाथी को खाने में परेशानी हो रही थी। भोजन की तलाश में हाथी खेतों में घुस जाता था। गन्ना, केले का पौधा, टमाटर और जमीनी स्तर पर उगाई जाने वाली अन्य सब्जियां खा अपनी भूख मिटाता था। इस क्रम में खेतों में खड़ी फसलों को नष्ट कर देता था। परेशान किसानों ने हाथी को पकड़ स्थानांतरित करने की मांग की थी।
बीटीआर के मुख्य वन अधिकारी प्रभाकरण ने बताया कि यह एक दुर्लभ मामला था। दांत काटने के बाद हाथी का उपचार किया गया। इसके बाद आठ मई को उसे जंगल में छोड़ा गया। तब से वन विभाग की टीम हाथी पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। हाथी स्वस्थ है। अगले कुछ दिनों तक निगरानी जारी रहेगी।

Hindi News/ News Bulletin / हाथी को बेतरतीब ढंग से विकसित दांतों से मिली राहत

ट्रेंडिंग वीडियो