scriptनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी किया गिरफ्तार | Arrested on charges of rape of a minor | Patrika News
कोलकाता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी किया गिरफ्तार

पोर्ट डिवीजन के वाटगंज थाना क्षेत्र के खिदिरपुर इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है।

कोलकाताMay 05, 2016 / 11:39 pm

मुकेश शर्मा

kolkata

kolkata

कोलकाता।पोर्ट डिवीजन के वाटगंज थाना क्षेत्र के खिदिरपुर इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। आरोपी तृणमूल कर्मी बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे 7 मई तक पुलिस रिमांड में लिया गया है। घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष है।

पुलिस के मुताबिक घटना गत 28 अप्रेल की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद नासीर (27) है। वह खिदिरपुर का रहने वाला है। पास में रहने वाली सोलह साल की नाबालिग को बाहर बुलाया और उसे अपने घर ले गया और वहां ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। उसके घर में उस रात कोई नहीं था। पीडि़ता के घर में भी उसके परिवार वाले नहीं थे और आरोपी ने इसी मौके का फायदा उठाया।

घटना के बाद गत एक मई को उसकी तबीयत खराब हुई। लेकिन उसने किसी को नहीं बताया और अपनी एक सहेली को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सहेली ने अपने एक मित्र को बताया और उसके माध्यम से वाटगंज थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। घटना की भनक उसके घरवालों और पास पड़ोस के लोगों को भनक लग गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी नासीर को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीडि़़ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मेडिकल टेस्ट कराई जा रही है। आरोपी को तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो