scriptबाबा परमानंद के बाद बाराबंकी से निकला एक और ‘बलात्कारी बाबा’! | Rapist Monk found in Jahangirabad | Patrika News
बाराबंकी

बाबा परमानंद के बाद बाराबंकी से निकला एक और ‘बलात्कारी बाबा’!

 मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक आश्रम का महंत बलात्कारी निकला।  

बाराबंकीJun 12, 2016 / 12:41 pm

आकांक्षा सिंह

baba

baba

बाराबंकी.  हर्रई आश्रम के परमानंद बाबा की हकीकत अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि, जनपद के एक और कथित बाबा की घिनौनी हकीकत उजागर हो गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक आश्रम का महंत बलात्कारी निकला। सोशल मीडिया पर इस कथित बाबा का वीडियो वायरल होने पर यह ढोंगी वहां से भाग निकला।

यह बाबा भी बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया, यह ढोंगी पिछले चार दिनों से अपने गांव में रह रहा था लेकिन चैनल पर इस ढोंगी बाबा की अश्लीलता दिखाए जाने वह यहां से शनिवार को सुबह रफूचक्कर हो गया।

बलात्कारी बाबा का चेहरा देख कर जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने बताया कि, चैनल पर दिखाया गया बाबा उन्हीं के गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि, यह कथित बाबा करीब 15 साल पहले अपने एक रिश्तेदार के साथ अमरकंटक गया था।

इसके बाद जानकारी मिली कि, वह मध्यप्रदेश के इंदौर जनपद के एक मठ में रह रहा है। लोगाें ने बताया कि, इस ढोंगी ने धीरे-धीरे इस मठ पर कब्जा कर लिया और यहां का मठाधीश बन गया। इसी के साथ इसके परिवार के आर्थिक हालात में काफी बदलाव आया।

मठ में रहने के दौरान भी यह ढोंगी बाबा माह-दो माह में अपने गांव आता रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि, करीब चार-पांच दिनों से यह बाबा अपने गांव में ही रह रहा था। लेकिन तब गांव वालों को इसकी हकीकत पता नहीं थी।

अपनी करतूत से बचने के लिए गांव में आकर छिपा था। इस ढोंगी को भी सोशल मीडिया पर दिखाए जाने और ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने की भनक लगते ही वह यहां से भी भाग निकला। ग्रामीणों ने बताया कि, शनिवार की सुबह यह ढोंगी बाबा गांव से लग्जरी कार में बैठ कर फरार हो गया है।

Hindi News/ Barabanki / बाबा परमानंद के बाद बाराबंकी से निकला एक और ‘बलात्कारी बाबा’!

ट्रेंडिंग वीडियो