
UP Weather Update
Rain Alert in UP: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी 17, 18, 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और अन्य जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन ने सभी जिलों में राहत और बचाव दल को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
तेज बारिश के कारण जलजमाव, बाढ़ और यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
.अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
.निचले इलाकों में जलजमाव से बचने के लिए उच्च स्थानों पर जाएं।
.मौसम की ताजा जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।
आगामी चार दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने सभी से सावधानी बरतने और आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने की अपील की है।
संबंधित विषय:
Updated on:
16 Jul 2024 01:10 pm
Published on:
16 Jul 2024 01:10 pm
