सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ की चपेट में जो 17 जिले हैं, उनमें लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, सीतापुर, गोरखपुर, बरेली, हरदोई, अयोध्या, बहराइच, बदायूं, फर्रुखाबाद, देवरिया व उन्नाव हैं। बाढ़ के चलते हाथरस में अतिवृष्टि से 1, गोण्डा, आगरा, कानपुर नगर, बहराइच, चित्रकूट तथा गाजीपुर में डूबने से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा श्रावस्ती में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।