18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / Shine City Fraud Case: डायरेक्टर का करीबी 50 हजार इनामी गुर्गा गिरफ्तार, हजारों लोगों को किया था ठगी का शिकार

Shine City Fraud Case: डायरेक्टर का करीबी 50 हजार इनामी गुर्गा गिरफ्तार, हजारों लोगों को किया था ठगी का शिकार

लखनऊ के अलीगंज इलाके में पुलिस ने Shine City Company के 50,000 रुपये के इनामी ब्रोकर ज्ञान प्रकाश उपाध्याय को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हजारों लोगों से अरबों रुपये की ठगी का आरोप है। पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज 19 मुकदमों के आधार पर यह कार्रवाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 16 Jul 2024, 9:10 AM IST

Shine City

Shine City

Shine City Fraud Case: लखनऊ के अलीगंज इलाके में क्राइम ब्रांच और अलीगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शाइन सिटी कंपनी के गुर्गे ज्ञान प्रकाश उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ गोमतीनगर थाने में दर्ज मुकदमे में लखनऊ पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

आरोप और योजनाएं

ज्ञान प्रकाश उपाध्याय पर आरोप है कि वह शाइन सिटी की तमाम लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। उसने कम दाम में सस्ती जमीन, सोना, और अन्य निवेश योजनाओं का प्रलोभन देकर हजारों लोगों का अरबों रुपये लगवाया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में महिलाओं की गांधीगिरी का लाइव वीडियो आया सामने, 800 मकानों पर बुलडोजर चलाने का मामला

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी पर विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं और शाइन सिटी घोटाले की जांच वर्तमान में ईओडब्ल्यू कर रहा है। पुलिस का कहना है कि ज्ञान प्रकाश उपाध्याय मर्सिडीज़ गाड़ी में घूमता था ताकि लोगों को झांसे में फंसा सके।

यह भी पढ़ें:  UP: 3 बार से ज्यादा चालान पर गाड़ी का Registration होगा कैंसिल - परिवहन मंत्री की चेतावनी

पुलिस से बचने के प्रयास

पुलिस से बचने के लिए आरोपी अलग-अलग जिलों में किराए के मकानों में रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को शाइन सिटी घोटाले में और भी सुराग मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: UP Rain Alert: 15, 16, 17 जुलाई को सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर और बाराबंकी में  भारी बारिश और बाढ़ का Alert

शाइन सिटी घोटाले में प्रमुख आरोपी ज्ञान प्रकाश उपाध्याय की गिरफ्तारी ने हजारों पीड़ितों के लिए न्याय की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। पुलिस और ईओडब्ल्यू की जांच से आने वाले समय में और भी खुलासे होने की संभावना है, जिससे इस बड़े घोटाले के अन्य गुर्गों को भी पकड़ा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:   LDA Bulldozer: बुलडोजर चलाओ या लाठियां, नहीं तोड़ने देंगे अपना आशियाना