17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर सपा नेता एसटी हसन ने उठाए सवाल, बोले- जनगणना के बाद ही पता चलेगी असली संख्या

ST Hasan on UP Draft Voter List 2027: यूपी की ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर सपा नेता एसटी हसन ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की असली संख्या जनगणना के बाद ही पता चलेगी। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर भी निशाना साधा। जानिए क्या कहा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 17 Nov 2026, 5:45 PM IST

ST Hasan

सपा नेता एसटी हसन (Photo-IANS)

Uttar Pradesh Draft Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग के आंकड़ों पर हमेशा संदेह बना रहता है। प्रदेश में वास्तव में कितने मतदाता हैं, इसकी सही जानकारी जनगणना होने के बाद ही सामने आएगी। एसटी हसन ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि आयोग की साख अब सबसे ज्यादा खराब हो चुकी है।

बता दें कि आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई। इसके मुताबिक, प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हो गई है। अप्रैल 2026 में जारी पिछली अंतिम सूची के मुकाबले करीब 18 लाख 84 हजार मतदाता बढ़े हैं। नई सूची में 18 से 19 साल की उम्र के करीब 11.83 लाख मतदाता शामिल हैं।

'जनगणना के बाद ही पता चलेगी असली संख्या'

सपा नेता एसटी हसन ने कहा कि चुनाव आयोग के डेटा पर हमेशा शक रहता है। उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की असली संख्या क्या है यह तो तभी पता चलेगा जब जनगणना की जाएगी। चुनाव आयोग के उस बयान पर कि वह धर्म आधारित आंकड़े जारी नहीं करता बल्कि लिंग आधारित विश्लेषण देता है एसटी हसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग धर्म के आधार पर ही काम करता है। अगर परिसीमन बिल पास हो जाता है तो उसका असली मकसद ही धर्म के आधार पर परिसीमन करके वोटों का बंटवारा करना होगा। उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हमारा चुनाव आयोग दुनिया में सबसे ज्यादा बदनाम है और उसकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।

राजनीतिक दलों के साथ होगी बैठक

नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद सभी 75 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उन्हें मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी और पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। आम लोग भी अपने जिले के निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम आसानी से देख सकेंगे।

20 नवंबर तक BLO करेंगे जांच

प्रदेश के 1 लाख 73 हजार 730 मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी। बीएलओ 17 से 20 नवंबर तक टेबल टॉप एक्सरसाइज के जरिए सूची की जांच करेंगे। इस दौरान वे गलतियों की पहचान करेंगे और नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि वे हर मतदान केंद्र पर अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करें। मतदाता अपना नाम BLO, ECINET मोबाइल ऐप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट या चुनाव आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।