Uttar Pradesh Draft Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी। इसके मुताबिक, पिछले 7 महीने में प्रदेश में 18 लाख 84 हजार 113 मतदाता बढ़े हैं। अब यूपी में कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 58 लाख से ज्यादा हो गई है। नई सूची में 18 से 19 साल की उम्र के करीब 11 लाख युवा मतदाता भी शामिल हैं। आयोग ने सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों की सूची जारी की है।