18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आजम खान पर झूठे मुकदमे BJP को पड़ेंगे भारी’, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Awadhesh Prasad Targets BJP: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने 2027 के चुनाव को संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई बताया। इसके साथ ही अवधेश प्रसाद ने आजम खान को मिली राहत और गोरखपुर की PDA यात्रा को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 18 Nov 2026, 11:50 AM IST

Awadhesh Prasad

सपा सांसद अवधेश प्रसाद (PC IANS)

Awadhesh Prasad Statement: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव, आजम खान को मिली कानूनी राहत और गोरखपुर में होने वाली PDA यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा से पूरी तरह छुटकारा पाना चाहती है और प्रदेश का असली विकास केवल अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही संभव है।

2027 का चुनाव संविधान बचाने की लड़ाई

अवधेश प्रसाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि यह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान और आरक्षण को बचाने की लड़ाई है। आज दलितों की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है, उनके घर गिराए जा रहे हैं और उन पर अत्याचार हो रहा है। इसके साथ ही किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं गेहूं बुवाई के समय उन्हें खाद की एक बोरी तक नहीं मिल रही है। धान क्रय केंद्रों पर भी खरीद नहीं हो रही है और प्रदेश का युवा पूरी तरह से परेशान है।

आजम खान पर कार्रवाई को बताया दुर्भावनापूर्ण

अवधेश प्रसाद ने आजम खान के मामले को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद ने कहा कि उनके खिलाफ जो भी कार्रवाई की गई है वह पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण है। आजम खान को झूठे तथ्यों के आधार पर फंसाकर जेल की सलाखों के पीछे डाला गया है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि आजम खान के साथ किया गया यह बर्ताव भारतीय जनता पार्टी को आगामी चुनावों में बहुत भारी पड़ेगा।

गोरखपुर से होगा भाजपा के सफाए का शंखनाद

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गोरखपुर में होने वाली PDA यात्रा को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक और वीरों की धरती पर हो रहा है जहां अंग्रेजों को भी हार का सामना करना पड़ा था। गोरखपुर की यह रैली इस बात का संकेत देगी कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ झटका ही नहीं लगेगा बल्कि उसका पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। जनता ने अब यह स्वीकार कर लिया है कि प्रदेश का विकास और कल्याण केवल अखिलेश यादव के सत्ता में आने पर ही हो सकता है।

SIR वाले बयान पर CM योगी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के SIR वाले बयान पर भी सपा सांसद ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष की तरफ से यह बिल्कुल सही सवाल पूछा गया है कि, आखिर उन्हें यह आंकड़ा कैसे पता चला। इसका संदेश क्या था और वह संदेश देने वाला कौन था यह पूरी तरह से जायज सवाल है। भाजपा की मौजूदा स्थिति पर तंज कसते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि अब भाजपा के पास कुछ भी नहीं बचा है। जनता भाजपा से पूरी तरह ऊब चुकी है और उनसे मुक्ति पाना चाहती है इसलिए अब उनके बारे में बात करने का भी कोई फायदा नहीं है।