मौसम विभाग की चेतावनी, उफान के साथ विकराल हो सकती हैं नदियां
उत्तरी-पश्चिमी भारत के राज्यों में बहने वाली नदियां अगले दो दिनों में उफन कर विकराल रूप धारण कर सकती हैं। यह स्थिति छह राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की वजह से बनेगी।
नई दिल्ली। उत्तरी-पश्चिमी भारत के राज्यों में बहने वाली नदियां अगले दो दिनों में उफन कर विकराल रूप धारण कर सकती हैं। यह स्थिति छह राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की वजह से बनेगी। यहां वर्षा बेहद तेज बौछारों के साथ होने की सम्भावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान में बहुत तेज बौछारों के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है और पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के इक्का-दुक्का स्थानों में भी यही स्थिति बनने की सम्भावना है। भारी वर्षा के कारण सोन बेसिन, इलाहाबाद और बलिया के बीच बहने वाली दक्षिणी गंगा की सहायक नदियों, केन बेतवा बेसिन, चम्बल बेसिन, माही, साबरमती और नर्मदा बेसिन में जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
पश्चिम,बंगाल : देखिए कैसे सड़क पार करते हुए बाढ़ में डूब गए दो शख्स, देखें वीडियो-
चंबल की सहायक नदियों में बढ़ सकता है जलस्तर
सोन बेसिन और दक्षिणी गंगा सहायक नदियों जैसे रिहंद, कन्हार, कोयल के जलस्तर में झारखंड के पलामु जिले, छत्तीसगढ़ के सरुगुजा जिले, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर जिले, मध्य प्रदेश के शहडोल, सिद्धी और सतना जिले की वृद्धि में संभावना है। इसी तरह केन और बेतवा नदियों में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले, उत्तर प्रदेश के बांदा और हमीरपुर जिले में जलस्तर बढऩे की संभावना है। चम्बल और उसकी सहायक नदियों में मध्य प्रदेश के उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच, राजस्थान के
कोटा और झालावाड जिलों में जलस्तर बढ़ सकता है। राजस्थान के झालावाड़, पाली, चित्तौडग़ढ़ जिलों में वर्षा के कारण चम्बल की बहुत सी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है।
गुजरात में भी नर्मदा का जलस्तर बढ़ने की संभावना
इसी तरह नर्मदा और तापी बेसिन का जलस्तर गुजरात में वड़ोदरा, सूरत, भरूच, वलसाड़ और नवसारी में बढ़ सकता है। इसके अलावा माही, साबरमती और बनास के जलग्रहण वाले इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा की वजह से मध्य प्रदेश के झबुआ, धार और रतलाम जिलों में, राजस्थान के सिरोही, पाली,
उदयपुर और ढुंगरपुर जिलों में, गुजरात में साबरकांठा, मेहसाणा, अहमदाबाद, गांधीनगर,ए बनासवाड़ा, पंचमहाल, महीसागर और खेड़ा जिलों में नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है।
Home / Miscellenous India / मौसम विभाग की चेतावनी, उफान के साथ विकराल हो सकती हैं नदियां