scriptमांस खाने वालों से दिक्कत नहीं पर बीफ पर लगे बैन: विहिप | No problem with meat eating but want ban on beef: VHP | Patrika News
विविध भारत

मांस खाने वालों से दिक्कत नहीं पर बीफ पर लगे बैन: विहिप

प्रवक्ता सुरेन्द्र जैन ने कहाकि VHP और संघ परिवार को पता है कि दो-तिहाई भारतीय आबादी मांस खाती है और वह लोगों की खाने की आदत नहीं बदलना चाहते।

Oct 12, 2015 / 10:31 am

शक्ति सिंह

church attack

church attack

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद्(विहिप) ने दादरी कांड और बीफ बैन के विरोध में साहित्य पुरस्कार लौटा रहे साहित्यकारों पर हमला बोला है। विहिप ने कहा है कि हमें मांस खाने वालों से कोई परेशानी नहीं लेकिन बीफ पर प्रतिबंध लगना चाहिए। विरोध करने वाले सऊदी अरब जाएं और वहां सूअर के मांस की मांग करे।



विहिप प्रवक्ता सुरेन्द्र जैन ने रविवार को कहाकि यदि बीफ प्रतिबंध का विरोध कर रहे लोग सऊदी अरब में सूअर का मांस मांगने के बाद जिंदा लौटते हैं तो मैं खुद उनका स्वागत करूंगा। यदि ऎसा नहीं होता है तो वे पाखंड न करें। उन्होंने कहाकि विहिप और संघ परिवार को पता है कि दो-तिहाई भारतीय आबादी मांस खाती है और वह लोगों की खाने की आदत नहीं बदलना चाहते।

आजम पर दर्ज हो राजद्रोह का केस
जैन ने कहाकि हम बीफ पर प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं, क्योंकि गाय हिंदुओं के लिए आस्था का केन्द्र है और इससे छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। हिंदुओं ने हमेशा अन्य समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान के दादरी मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र को खत लिखने को मूर्खता करार देते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उन्हें हटाने की मांग की। उन्होंने कहाकि आजम खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।



यूपी बन रहा दंगा प्रदेश
जैन ने दादरी के बिसाहड़ा गांव में मारे गए मोहम्मद अखलाक के परिजनों को 45 लाख रूपये का मुआवजा देने का विरोध करते हुए कहाकि एक समुदाय के सदस्यों को 45 लाख रूपये दिए गए जबकि मारे गए पुलिसकर्मी मनोज मिसरा के परिवार को सरकार से कोई मदद नहीं मिली। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गौहत्या हो रही है और ऎसा लगता है मानो हिंदुओं को चुनौती दी जा रही हो। उत्तर प्रदेश तेजी से दंगा प्रदेश बन रहा है।

अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भीयहाँ क्लिक करें

Home / Miscellenous India / मांस खाने वालों से दिक्कत नहीं पर बीफ पर लगे बैन: विहिप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो