scriptघर में शौचालय बनवाने के लिए महिला ने रखा मंगलसूत्र और गहने गिरवी | women mortages mangalsutra for building toilet in home | Patrika News
विविध भारत

घर में शौचालय बनवाने के लिए महिला ने रखा मंगलसूत्र और गहने गिरवी

यूपी में बरेली जिले के एक गांव में रहने वाली 31 साल की सुमन गंगवार ने अपने घर में शौचालय बनवाने के लिए अपने गहने गिरवी रख दिए।

Oct 05, 2016 / 09:21 am

toilet

toilet

बरेली। यूपी में बरेली जिले के एक गांव में रहने वाली महिला ने एक बड़ा उदाहरण दिया है। बहेरी तहसील के गुलारिया भवानी गांव में रहने वाली 31 साल की सुमन गंगवार ने अपने घर में शौचालय बनवाने के लिए अपने गहने गिरवी रख दिए।

घरों में काम करती है महिला, पति है मजदूर

सुमन ने बताया कि ये कदम उसने रोजाना होने वाली परेशानी को देखते हुए उठाया। उसके 4 साल और 12 साल के बेटों को रोजाना शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था। उसके साथ ही बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उनके घर में शौचालय बनवाने में 7 हजार रुपए खर्च हुए। सुमन गंगवार लोगों के घरों में झाडू-पोंछा और बर्तन मांजने का काम करती है। उसका पति सोमपाल भी दिहाड़ी मजदूरी करता है। सुमन ने बताया हर सुबह हमें शौच जाने के लिए जगह तलाशनी पड़ती थी।

रोजाना शौच जाना बन गया था मुसीबत

खाली जगह और खेतों में अक्सर पानी भरा रहा है। साथ ही जंगल में जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहा है। इससे बच्चों को भी नुकसान पहुंच सकता है। तभी मैंने सोच लिया था कि हर हाल में हम अपने घर में शौचालय बनवाएंगे। इसके लिए मैंने अपना मंगलसूत्र 6 हजार रुपए में गिरवी रख दिया। मंगलसूत्र गिरवी रखने के बाद भी करीब एक हजार रुपए कम पड़ रहे थे। तब मैंने अपनी कानों की बालियां भी गिरवी रख दी।

किसी भी सरकारी संस्था ने नहीं की मदद

सुमन गंगवार ने बताया उसे अपने गहने छुड़वाने के लिए ब्याज भी देना होगा। इससे पहले सुमन और उसके पति ने शौचालय बनवाने के लिए बहुत सी सरकारी एजेंसियों से मदद मांगी। मगर उन्हे कहीं से भी कोई मदद नहीं मिली। गंगवार ने बताया कि हम दो वक्त की रोटी के लिए भी मुश्किल से पैसा कमा पाते हैं ऐसे में हमारे लिए शौचालय बनवाना आसान नहीं था। 

Home / Miscellenous India / घर में शौचालय बनवाने के लिए महिला ने रखा मंगलसूत्र और गहने गिरवी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो