scriptसैफ गेम्स : निशानेबाजों का दबदबा कायम | South Asian Games: Dominant India continue gold rush | Patrika News
अन्य खेल

सैफ गेम्स : निशानेबाजों का दबदबा कायम

भारतीय निशानेबाजों ने दक्षिण एशियाई खेल (सैफ गेम्स) की निशानेबाजी
प्रतियोगिता के चौथे दिन को गोल्डन डे बनाते हुए सभी छह स्वर्ण पदकों पर
कब्जा कर लिया

Feb 14, 2016 / 10:02 am

भूप सिंह

Gold medal winner

Gold medal winner

गुवाहाटी। भारतीय निशानेबाजों ने दक्षिण एशियाई खेल (सैफ गेम्स) की निशानेबाजी प्रतियोगिता के चौथे दिन को गोल्डन डे बनाते हुए सभी छह स्वर्ण पदकों पर कब्जा कर लिया। निशानेबाजी में भारत अब तक चार दिनों में कुल 18 स्वर्ण, आठ रजत और आठ कांस्य समेत कुल 34 पदक जीतकर सबसे आगे है। भारतीय निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा, 25 मीटर पिस्टल महिला टीम और व्यक्तिगत स्पद्र्धा तथा 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा के स्वर्ण पदक जीत लिए।

महिला निशानेबाजों ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। भारत ने इसके साथ ही टीम स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीता। अजुंम मुदगिल ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन व्यक्तिगत स्पर्धा में 452.2 का स्कोर कर स्वर्ण तथा एलिजाबेथ सुसान कोशी ने 451.9 के स्कोर के साथ देश को रजत पदक दिलाया। लज्जा गोस्वामी(429.9) के हिस्से में कांस्य पदक आया। अंजुम, एलिजाबेथ और लज्जा की तिकड़ी ने टीम मुकाबले में 1726 का स्कोर कर स्वर्ण पदक हासिल किया। श्रीलंका को 1686 के स्कोर के साथ रजत और पाकिस्तान को 1656 के स्कोर के साथ कांस्य पदक मिला।

ओमकार को 10 मीटर पिस्टल में दोहरी सफलता
10 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में ओमकार ङ्क्षसह (583), गुरप्रीत सिंह (576) और जीतेंद्र विभूति (576) की तिकड़ी ने कुल 1735 अंक बटोरकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। पाकिस्तान (1700) को रजत और श्रीलंका (1663) को कांस्य पदक मिला। इस स्पर्धा के व्यक्तिगत मुकाबले में ओमकार ने फाइनल में 198.8 का स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता। पाकिस्तान के कलीम उल्लाह ने ओमकार को कड़ी चुनौती दी लेकिन उन्हें 198.1 के स्कोर के साथ रजत से संतोष करना पड़ा। जीतेंद्र (175.1) के हिस्से में कांस्य पदक आया। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत ने 1741 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।

कबड्डी में भी जीते
भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने भी अपने मुकाबले जीत लिए। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 56-23 से हराया। पहले हाफ में भारतीय टीम 29-15 से आगे थी। पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 30-17 से पराजित किया। अन्य मैचों में बांग्लादेश की पुरुष टीम ने नेपाल को 28-10 से और श्रीलंका ने नेपाल को 32-13 से पराजित किया।

फुटबॉल में दोनों वर्गों के फाइनल में
मेजबान भारत की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में बाग्लादेश को पराजित किया। पुरुष टीम ने जहां बंगलादेश को 3-0 से हराया, वहीं महिला टीम ने 5-1 से जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष टीम पहले हाफ में 2-0 से आगे थी। कुमम उदांता सिंह ने 21वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। मावीमिंगथांगा ने 41वें मिनट में भारत को 2-0 से आगे कर दिया। मैच के दूसरे हाफ में 64वें मिनट में जयेश दिलीप राणे ने भारत का तीसरा गोल कर दिया।

भारत ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखा। महिला टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले हाफ में 3-0 की बढ़त बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी। भारत ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे जबकि बंगलादेश ने एक गोल किया। महिला टीम का फाइनल में नेपाल के साथ मुकाबला होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में श्रीलंका को 4-0 से शिकस्त दी।

Home / Sports / Other Sports / सैफ गेम्स : निशानेबाजों का दबदबा कायम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो