scriptआज का वृषभ राशिफल, 24 अगस्त 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा | Aaj ka Vrishabha rashifal 24 august 2018 Today Taurus Horoscope | Patrika News
नोएडा

आज का वृषभ राशिफल, 24 अगस्त 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जानिए –वृषभ राशि का राशिफल और जानें कैसा रहेगा आज का दिन, Taurus Horoscope Today 24 August 2018, आज का वृषभ राशिफल, 24 अगस्त 2018

नोएडाAug 24, 2018 / 09:26 am

Ashutosh Pathak

Vrishabha rashifal

आज का वृषभ राशिफल, 24 अगस्त 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

नोएडा। वृषभ राशि के लोगों की कैसी है ग्रह दशा, किन मामलों में आज 24 अगस्त 2018 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, घर, दफ्तर ऑफिस में कैसा बितेगा समय। दोस्तों और परिवार के बीच कैसे बैठाए सामंजस्य, आज निवेश करने में लाभ मिलेगा या हानी, शुभ समाचार के क्या हैं संयोग, मित्रों के साथ कैसा रहेगा आपका व्यवहार, छात्रों के लिए कैसा है आज का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे। किस राशि के जातकों को आज मिल रहा है लाभ। जानिए 24 अगस्त 2018 के वृषभ राशिफल के स्पेशल अंक में।
ये भी पढ़ें : आज का मेष राशिफल, 24 अगस्त 2018: आज बन रहा है ये संयोग बरते सावधानी

24 अगस्त 2018 आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-
आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आज किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की नजर आपकी गलती पर रहेगी, इसलिए जाे भी काम करें जिम्मेदारी और पूरी मेहनत और लगन के साथ करें। आज कार्य में लापरवाही उचित नहीं है। अगर आप पिछले लंबे दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आज वाणी में आपको मधुरता रखनी होगी दूसरे लोग आज आपको भड़काने की बातें करेंगे लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है।
वृषभ राशि के जातक आज गाय को गुड़ खिलाएं। घर से निकलते समय 4-5 लौंग को रुमाल में बांध कर रख लें। आने वाली हर बाधा दूर होगी।

ये भी पढ़ें : Raksha bandhan 2018: बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है रक्षाबंधंन, क्या आपने भी इन गानों को खूब सुना है

Home / Noida / आज का वृषभ राशिफल, 24 अगस्त 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो