script‘मुख्यमंत्री’ ने कर दिया बड़ा ऐलान, मायावती की गृ हजनपद सीट पर लड़ेगा यह प्रत्याशी! | aam aadmi party to can contest lok sabha election 2019 | Patrika News
नोएडा

‘मुख्यमंत्री’ ने कर दिया बड़ा ऐलान, मायावती की गृ हजनपद सीट पर लड़ेगा यह प्रत्याशी!

गृहजनपद की सीट पर मायावती की प्रतिष्ठा होगी दांव पर दिल्ली से सटी इस सीट पर दिग्गजों की रही है नजर
 

नोएडाMar 16, 2019 / 12:21 pm

virendra sharma

lok sabha

‘मुख्यमंत्री’ ने कर दिया बड़ा ऐलान, मायावती की गृ​हजनपद सीट पर लड़ेगा यह प्रत्याशी!

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट अहम मानी जाती है। इस सीट पर दिग्गजों की नजर रहती है। लोकसभा 2019 में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। गठबंधन मेंं बसपा इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव में मायावती की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। यह मायावती की गृहजनपद की सीट है। गौतमबुद्ध नगर का बादलपुर मायावती का पैतृक गांव है। कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी यूपी में संभावना तलाश रही है।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के भतीजे ने थामी बागडोर, किया यह काम

यूपी में इस बार आम आदमी पार्टी 25 से 30 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है। इनमें 6 से 7 सीटें वेस्ट यूपी की हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर से प्रत्याशी रहे केपी सिंह ने आप से चुनाव लड़ा और 32358 वोट हासिल किए। आप चौथे नंबर पर रही थी। इस सीट पर आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी नजर है। लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने नोएडा में रैली की थी। इस दौरान भाजपा में निशाना साधा था। साथ ही अरविंद केजरीवाल के साथ में भाजपा सांसद शत्रुधन सिन्हा व यशवंत सिन्हा भी रैली में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें

लोकसभा की तारीखों का ऐलान होते ही आजम खान ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जानिए वजह

आम आदमी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि बाहरी प्रत्याशी पार्टी की तरफ से इस सीट पर नहीं उतारा जाएगा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से 5 संभावित प्रत्याशियों के नाम हाईकमान को भेजे गए है। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष केपी सिंह, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला संगठन मंत्री परशुराम चौधरी, नोएडा महानगर अध्यक्ष भूपेेंद्र सिंह जालौन, जिला प्रवक्ता एके सिंह प्रत्याशी की दौड़ में है।
यूपी में इन सीटों पर आप ठोक सकती है ताल

आम आदमी पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इनमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, सहारनुपर, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, अलीगढ़, मैनुपरी, हमीरपुर, बदायूं, जालौन, लखनउ, गोंडा, अमेठी, खीरी, उन्नाव, वाराणसी, संतकबीर नगर, भदोही, इलाहाबाद व सुल्तानपुर आदि शामिल है।

Home / Noida / ‘मुख्यमंत्री’ ने कर दिया बड़ा ऐलान, मायावती की गृ हजनपद सीट पर लड़ेगा यह प्रत्याशी!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो