उन्होंने बताया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं डीडी फ्री डिश पर चेनल नंबर 119, डिश टीवी पर 941 और जियो एप पर स्वंय प्रभा चैनल 22 नंबर पर देख सकते हैं। इस पर छात्र-छात्राओं को स्लैबस संबंधित क्लास दी जाएंगी। विभाग की तरफ से छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805310 जारी किया गया है। ईमेल आईडी- diosgbn@gmail.com भई दी गई है। किसी तरह की दिक्कत आने पर यहां संपर्क कर सकते हैं।