scriptगन्ना किसानों के लिए बड़ी सौगात, सीएम योगी ने दिया इतने करोड़ का तोहफा | cm yogi gives big gift for ganna kisan in up cabinet meeting | Patrika News
नोएडा

गन्ना किसानों के लिए बड़ी सौगात, सीएम योगी ने दिया इतने करोड़ का तोहफा

कैबिनेट बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्घांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उपाध्याय जी की 102वीं जयंती है।

नोएडाSep 25, 2018 / 06:58 pm

Rahul Chauhan

नोएडा। यूपी कैबिनेट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ा फैसला करते हुए चीनी मिलों को 4000 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन देने का फैसला किया। ये लोन उन्हीं मिलों को दिया जाएगा जिन्होंने किसानों के बकाए का कम से कम 30 फीसदी भुगतान किया होगा। मुख्यमंत्री योगी ने बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में बताया कि इससे प्रदेश के करीब 40 लाख किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस बार देश में सबसे ज्यादा चीनी का उत्पादन उत्तर प्रदेश में हुआ है।
यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव को एक और झटका शिवपाल यादव ने घोषित किए सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट


हम खुद चीनी मिलें चला रहे हैं, जबकि पिछली सरकारें मिलें बेच दिया करती थीं। चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों के भुगतान पर जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि अब तक 63 चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को 73 फीसदी भुगतान किया जबकि 42 चीनी मिलों ने 50 फीसदी से ज्यादा किसानों के बकाए का भुगतान किया। 30 नवंबर तक बाकी चीनी मिलें बकाये का भुगतान करेंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों की बड़ी संख्या है। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही आते हैं।
यह भी पढ़ें

योगी सरकार में पड़ने लगी फूट, मोर्चा संभालने के लिए ‘ये’ दो मंत्री आए आगे!


आपको बता दे कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गन्ना बोया जाता है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही गन्ने का बकाया भुगतान एक बड़ा मुद्दा है। प्रत्येक चुनाव में पश्चिमी यूपी में गन्ने का बकाया भुगतान एक चुनावी मुद्दा बनता है। बीते कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में बकाया भुगतान न होने से भाजपा को किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। अभी बीते 11 सितंबर को ही सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से कहा था कि आप लोग इतना गन्ना उगाते हो कि लोगों को शुगर होेने लगी है। आपको दूसरी फसलों पर भी ध्यान देना चाहिए।
यह भी देखें-इस उद्योगपति की मनमानी के सामने पुलिस भी हुई बेबस

कैबिनेट बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्घांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उपाध्याय जी की 102वीं जयंती है। वह कहते थे कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। ये तभी हो सकता है जब किसानों को लाभ मिले। इस दिशा में सरकार प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने गरीबों के हक पर पड़ने वाले डाके को रोका। जन धन योजना के तहत खुले बैंक अकाउंट से अब पैसा सीधे गरीबों व किसानों के खाते में जा रहा है। उन्हें उनका हक मिल रहा है।

Home / Noida / गन्ना किसानों के लिए बड़ी सौगात, सीएम योगी ने दिया इतने करोड़ का तोहफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो