26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NOIDA: कोरोना का कहर, जिला अस्पताल के मेडिकल स्टाफ समेत 25 केस, 521 पहुंची मरीजों की संख्या

Highlights: -अब तक 8 लोगों की संक्रमण से मौत -348 लोग स्वस्थ भी हुये -165 मरीजों का चल रहा इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Jun 2020, 10:27 AM IST

Coronavirus: अहमदाबाद में महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, राजकोट में नेगेटिव!

Coronavirus: अहमदाबाद में महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, राजकोट में नेगेटिव!

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को कुल 25 पॉजिटिव केस आए हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या बढ़कर 521 पर जा पहुंची है। जिला अस्पताल की एक महिला डॉक्टर सहित छह स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना संक्रमण से पीड़ित मिले हैं। जबकि जिले में अबतक 8 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। उधर, कोविड पॉजिटिव 13 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक जिले में 348 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। अभी 165 मरीज ऐक्टिव हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड दारोगा के अंतिम संस्कार पर भिड़ गईं दोनों पत्नियां, चिता से उठवा लिया गया शव, जानिए पूरा मामला

जिला सविलांस अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार कुल 25 पॉजिटिव केस आए। जिनमें ग्रेटर नोएडा के 16 वर्षीय किशोर और 33 वर्षीय युवक संक्रमित मिले। नोएडा के सेक्टर-56 में 33 वर्षीय युवक, सेक्टर-100 में 37 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-19 की 23 और 24 वर्षीय युवती, सेक्टर-36 का 57 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-143 की 37 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-62 का 77 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-82 का 21 वर्षीय युवक, सेक्टर-115 के 43 साल के पुरुष, सेक्टर-120 के 52 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-22 के 43 और 59 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-12 के 29 वर्षीय युवक और 28 वर्षीय युवती, सेक्टर-31 से पांच मरीज की पुष्टि की गई। जिनकी उम्र 28 से 35 के बीच है। सेक्टर-30 के 50, 26 और 54 वर्षीय मरीज में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में भी किसानों ने खूब बहाया पसीना, भुगतान का समय आया तो 3050 करोड़ दबाकर बंद हो गईं चीनी मिलें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि अब तक जिले में मिले 32 मरीज दूसरे जिलों व राज्यों के हैं। इसमें सबसे अधिक 13 मरीज दिल्ली के हैं। वहीं पांच मरीज गाजियाबाद से मिले हैं। छह मरीज बुलंदशहर के हैं। वहीं, बाकी अन्य मरीज पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, हापुड़ आदि के हैं। वहीं, जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 134 हो गई है। श्रेणी-1 में 84 और श्रेणी-2 में 50 इलाके हैं।