scriptVIDEO: धूमधाम से दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू, इको फ्रेंडली पर जोर | durga puja mahotsava in noida | Patrika News
नोएडा

VIDEO: धूमधाम से दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू, इको फ्रेंडली पर जोर

Highlights
. सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन
 

नोएडाOct 06, 2019 / 04:07 pm

virendra sharma

durga1.png
नोएडा. शहर के पंडालों में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में शनिवार को सप्तमी पूजा के साथ-साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आधा दर्जन से अधिक भव्य पंडालों में आकर्षक देवी मां की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। विभिन्न पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के साथ कार्यक्रम को देखने पहुंचे। दुर्गा पूजा महोत्सव समितियों की तरफ से इको फ्रेंडली पूजा पर जोर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में सुबह ही विधिवत तौर पर पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पूजा शुरू हो गई थी। नगाड़े की थाप पर बंगाली रीति रिवाजों के साथ की देवी दुर्गा मां का पूजन किया गया। इस दौरान मां की विधि—विधान से पूजा की गई। इस दौरान काफी तादाद में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। सेक्टर-50 स्थित ई-6 पार्क में सप्तर्षि संघ ट्रस्ट की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा मे बंगाली रीति रिवाजों के साथ पूजा की गई। समिति के सदस्य अशोक ने बताया कि मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को सुंदर तरीके से सजाया गया है।
सेक्टर 121 में उड़िया समाज दुर्गा पूजा का कार्यक्रम पिछले 28 सालों से किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि 4 हजार से से अधिक लोगों की आने की उम्मीद है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो