scriptBJP में बगावत, भाजपा के इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने पीएम मोदी को बताया झूठा | Former BJP minister Yashwant Sinha says PM Modi is a liar | Patrika News

BJP में बगावत, भाजपा के इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने पीएम मोदी को बताया झूठा

locationनोएडाPublished: Sep 09, 2018 10:53:04 am

Submitted by:

lokesh verma

जन अधिकार यात्रा के समापन समारोह में भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना

noida

BJP में बगावत, भाजपा के इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने पीएम मोदी को बताया झूठा

नोएडा. आम आदमी पार्टी की सहारनपुर से नोएडा तक चली जन अधिकार यात्रा का शनिवार को समामन हो गया। इस दौरान हुई जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के असंतुष्ट नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा व राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक साथ एक मंच पर नजर आए। मंच से लोगों को संबोधित करते सभी नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा को जहां घोटालेबाज पार्टी बताया। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठा हुआ आदमी झूठ बोल रहा है और ऐसा जान-बूझकर कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर मोदी जी अगली बार भी चुनाव जीत गए तो भीख मांगने को भी रोजगार की श्रेणी में रख देंगे। वहीं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।
रालोद प्रमुख अजित सिंह इस हॉट सीट से होंगे महागठबंधन के प्रत्याशी, भाजपा में खलबली

नोएडा के सेक्टर-46 के कमर्शियल मैदान पर जन अधिकार यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के चार राज्य बनाए जाने की मांग की। सभा के दौरान उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर प्रदेश में संघर्ष करेगी। उन्होंने आप आदमी पार्टी के दिल्ली के लिए कामों का बखान करते हुए कहा कि अगर केजरीवाल दिल्ली में 1000 क्लीनिक बना सकता है तो प्रधानमंत्री पूरे देश में ऐसा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने पिछले तीन सालों में हमें ये करने से रोका है। चार साल के बाद मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी ने ज्यादा काम किया या आम आदमी पार्टी ने।
खुलेआम भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस के कपड़े फाड़े, शरीर पर कई जगह दांत से भी काटा

इस मौके पर भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने अलग ही तेवर में नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठा हुआ आदमी झूठ बोल रहा है और ऐसा जान-बूझकर कर रहा है। उन्होंने राजनीति के बदलते स्वरूप पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज देश की राजनीति बदल रही है। आज के नेता परिश्रम नहीं करना चाहते हैं। इसलिए उनमें झूठ बोलने की प्रवत्ति बढ़ गई है।
जब आम आदमी पार्टी का ‘गजनी’ सीएम केजरीवाल की रैली में पहुंचा तो देखकर सभी रह गए हक्के-बक्के

वहीं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि अगर कोई भी अच्छा काम कर रहा है तो उसकी तारीफ करें। अच्छा काम करने का ठेका सिर्फ हमारा नहीं है। अच्छे दिन का ठेका अब फेल हो चुका है। शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में आप सरकार की उपलब्धि बेमिसाल है। मैं भारतीय जनता पार्टी से पहले भारत की जनता का सेवक हूं। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी कहा कि हमारे देश में यह परंपरा नहीं है कि जो दोषी हो उसे चौराहे पर खड़ा करके सजा दी जाए। हमारे देश में वोट के माध्यम से उन लोगों को सजा दी जाएगी। मोदी जी देश की जनता नोटबंदी से नहीं उबर पाई तो आपने जीएसटी लागू कर दी। ये हमें नहीं समझ आ रहा तो आम जनता को क्या आएगा। नोटबंदी के चलते सारे उद्योग चौपट हो गए और आज तक चौपट हैं।
AAP की जन अधिकार रैली में पहुंचे BJP के ‘बागी’ यशवंत-शत्रुघ्न, देखें वीडियो-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो