मुजफ्फरनगर। जैन मुनि नयन सागर प्रकरण में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में चर्चित युवती को 14 अप्रैल की देर शाम अतिशय क्षेत्र वहलना में आते देखा गया था। धर्म बचाओ संघ खतौली ने जैन मुनि के साथ वीडियो में नजर आने वाली युवती पर समाज और प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। सकल जैन समाज-खतौली के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन व धर्म बचाओ संघ के पंकज जैन, ऋषभ जैन व संजय जैन आदि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 14 अप्रैल की जो नई वीडियो सामने आई है। उसमें दिख रहा है कि युवती शाम सात बजे से सुबह 6 बजे तक वहलना में ही थी।