scriptNoida: दुबई से आया आसिफ का ट्वीट तो मुस्लिम परिवारों के लिए राशन लेकर दौड़ पड़ी भाजपा विधायक की टीम | Jewar MLA Send Ration After Asif Kamal Tweet From Dubai | Patrika News
नोएडा

Noida: दुबई से आया आसिफ का ट्वीट तो मुस्लिम परिवारों के लिए राशन लेकर दौड़ पड़ी भाजपा विधायक की टीम

Highlights

नोएडा में कॉल सेंटर के जरिए मदद कर रहे आसिफ
जेवर के भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने पहुंचवाया राशन
दिल्ली के सीलमपुर में फंस गए करीब 100 परिवार

नोएडाMay 12, 2020 / 05:10 pm

sharad asthana

tweet1.jpg
नोएडा। लॉकडाउन के इस दौर में कई लोग जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। विदेशों में बैठे भारतीय भी इससे पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे ही एक युवक हैं आसिफ कमाल। उन्होंने दुबई से भाजपा विधायक से जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने के लिए मदद मांगी तो उन्होंने उनकी सहायता के लिए अपनी टीम के हाथों राशन पहुंचाया।
करीब 10 हजार लोगों को बांट चुके हैं राशन

दुबई में रह रहे आसिफ कमाल बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं। वह इस महामारी के दौर देश में फंसे हुए बिहार के लोगों की मदद कर रहे हैं। इसके लिए उनकी संस्था आसिफ कमाल फाउंडेशन अब तक करीब 10 हज़ार लोगों को राशन वितरित कर चुकी है। इस समय सबसे ज्यादा बिहार के मजदूर पलायन करने को मजबूर हैं। आसिफ कमाल का मानना है की जब ग्रामीण भारत सशक्त बनेगा तब पूरा देश सशक्त बनेगा। उनकी संस्था ने इस दौर में दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों में जो फंसे हुए मजदूरों की हर संभव मदद की। कुछ लोगों के खाते में पैसे भी भेजे गए।
जेवर के विधायक से मांगी मदद

दिल्ली के सीलमपुर में बिहार के रहने वाले करीब 100 परिवार फंस गए थे। आसिफ कमाल को इस बारे में पता चला तो उन्होंने जेवर के भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह से ट्विटर पर मदद मांगी। विधायक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि वह अपने स्तर से इस लॉकडाउन में सभी की मदद कर रहे हैं। उनको जैसे ही इस बारे में पता चला तो उन्होंने दिल्ली के एक सिपाही से संपर्क किया। वह उनकी विधानसभा क्षेत्र का कही रहने वाला था। उससे पीड़ित परिवारों से संपर्क करने का कहा गया। वहां ज्यादातर मुस्लिम परिवार फंसे हुए थे। उनसे पता किया गया तो मालूम हुआ कि रात तक का राशन उनके पास था। इसके बाद सुबह होते ही उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए अपनी तरफ से राशन पहुंचाया।
photo_2020-05-12_16-51-27.jpg
यह लिखा ट्वीट में

इसके बाद आसिफ कमाल ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट की भाजपा विधायक को धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, विधायक जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद। मैंने यह विडीयो आपको धन्यवाद कहने के लिए बनाया है। बिहार के सुपौल जिले के 100 परिवार को राशन वितरण के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया। जय हिंद। इस पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी पोस्ट किया, आपकी भावनाओं का हृदय से नमन। आपने दुबई रहते हुए भी हिंदुस्तान के लोगों की चिंता की। यह मेरे लिए गौरवान्वित होने का क्षण है। आगे भी आप जरूरतमंदों की सूची भेजते रहिये।
टोल फ्री नंंबर जारी किया

आपको बता दें कि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह लॉकडाउन के इस समय में जयपुर तक राशन किट भिजवा चुके हैं। वह अब तक कई लोगों की मदद कर चुके हैं। वहीं, आसिफ कमाल संस्था ने हेड ऑफिस दिल्ली से एक टोल फ्री नम्बर 9599476161 जारी किया है। इस पर व्हाट्सऐप के जरिए मैसेज भेजकर मदद मांगी जा सकती है। फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग उनसे मदद मांग रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपने लोगों को पास दिलाने के लिए अलग—अलग राज्य के विधायक से बात कर रहे हैं। राशन के लिए वे हर तरह से मदद पहुंचा रहे हैं। मदद के लिए उनके दुबई और नोएडा में कॉल सेंटर भी काम कर रहे हैं। नोएडा में कॉल सेटर के जरिए वह दुबई में फंसे लोगों को फोन से संपर्क कर रहे हैं। उनकी हर तरीके से मदद की जा रही है। दुबई स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क साधकर कई लोगों को भारत भिजवाने का काम भी किया गया है।

Home / Noida / Noida: दुबई से आया आसिफ का ट्वीट तो मुस्लिम परिवारों के लिए राशन लेकर दौड़ पड़ी भाजपा विधायक की टीम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो