यह भी पढ़ें
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने किया बड़ा खुलासा, इंडस्ट्री की ‘गंदी सच्चाई’ जान हो जाएंगे हैरान
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी का गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा ल’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री ने तहलका मचा दिया है। इस गाने में जैसे ही एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी अदा से कहा कि ‘ओठ के लाली बह जाता हो’ पूरी महफिल गूंज उठी। तो वहीं एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी नहले पे दहला मारते हुए कहा कि कूलर कुर्ती में लगा ल’ जिसके बाद से तहलका मच गया। बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस गाने को लगभग 27 करोड़ 91 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं इस गाने को 603 K ले ज्यादा के लाइक्स और कमेंट्स आ चुके है। इस गाने को स्व.श्याम देहाती ने लिखा था, जबकि संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया था। खेसारी के साथ प्रियंका सिंह ने इस गाने में अपनी आवाज दी थी, जिसे यशी फिल्म्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
यह भी पढ़ें