इसी रणनीति के चलते उसने मेरठ की दलित नेता कांता कर्दम को राज्यसभा में भेजा था। इसके साथ ही कैराना और नूरपुर उपचुनाव में कर्दम को दलित वोटरों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आपको बता दे कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आए दिन दलित और सवर्णों में संघर्ष होता रहता है। दो दिन पूर्व ही जिले के दो गांवों में राजपूत और दलित समाज के लोगों में जातीय संघर्ष हुआ है, जिसमें एक दलित युवक की मौत हो गई। अन्य विपक्षी पार्टियां इस मामले को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं।