scriptभोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के देसी लुक पर फिदा हुए फैंस, तस्वीरों से नहीं हट रही नजरें | Monalisa shares photos in traditional look see viral post | Patrika News
नोएडा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के देसी लुक पर फिदा हुए फैंस, तस्वीरों से नहीं हट रही नजरें

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने तस्वीरों शेयर करते हुए लिखा है- ‘बीती रात को’। मोनालिसा की फोटोज से फैंस नजर नहीं हटा पा रहे हैं। एक फैन ने लिखा-बेहद खूबसूरत।

नोएडाNov 27, 2021 / 01:29 pm

Nitish Pandey

monalisa_new_pic.jpg
नोएडा. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। मोनालिसा का देसी लुक भी फैंस के दिल को छू लेता है। उन्होंने शरारा सूट में फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उनका कातिलाना अंदाज देखने को मिला है। मोनालिसा ने पिंक कलर के शरारा सूट में फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। जिसे देखकर फैंस ने अपना दिल थाम लिया है।
यह भी पढ़ें

Indian Railway: भारतीय रेलवे अगले महीने से देने जा रहा है ये सुविधा, नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत

फोटो के कैप्शन में लिखा-‘बीती रात को’

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने तस्वीरों शेयर करते हुए लिखा है- ‘बीती रात को’। मोनालिसा की फोटोज से फैंस नजर नहीं हटा पा रहे हैं। एक फैन ने लिखा-बेहद खूबसूरत। वहीं दूसरे फैन ने लिखा-आपका फैशन सेंस बहुत अच्छा है।
वायरल होते रहते हैं मोनालिसा की तस्वीरें
एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही के दिनों में एक्ट्रेस मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ मालदीव गई थी। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की मालदीव की कई तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। इससे पहले भी मोनालिसा के कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
बिग बॉस से मिली असली पहचान

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस मोनालिया इन दिनों भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी के मशहूर धारावाहिकों के लिए भी काम कर रही हैं। मोनालिसा को बिग बॉस शो जाने के बाद असली पहचान मिली है। एक्ट्रेस मोनालिसा को विक्रांत बिग बॉस शो के दौरान ही मिले थे। बाद में मोनालिया और विक्रांत ने शादी भी की।

Home / Noida / भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के देसी लुक पर फिदा हुए फैंस, तस्वीरों से नहीं हट रही नजरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो